टाइम बम न फटने से बडी अप्रिय घटना टल गई !

ढाका (बांग्लादेश) – यहां २४ जुलाई की मध्यान्ह भगवान जगन्नाथ की ‘बाहुडा रथयात्रा’ के मार्ग में टाइम बम द्वारा विस्फोट करवाने का प्रयास उजागर हुआ है । यह बम न फटने एवं सुरक्षा बलों की सतर्कता के कारण बडी हानि टल गई । इस यात्रा में सहस्त्रों भक्त सम्मिलित थे ।
यह रथयात्रा ढाका के प्रसिद्ध स्वामिबाग इस्कान मंदिर परिसर से ढाकेश्वरी मंदिर तक जा रही थी । यात्रा के मुख्य मार्ग पर जाने के उपरांत मार्ग के किनारे एक संदिग्ध बैग में टाइम बम रखा हुआ देखा गया, जिसे तैनात एक सतर्क पुलिस अधिकारी ने देख लिया । स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तुरंत क्षेत्र खाली कराया एवं भक्तों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया । इसके उपरांत पुलिस के बम निरोधक एवं नाशक दल घटनास्थल पर आए एवं अत्यंत कुशलता से उस बम को निष्क्रिय किया ।
भगवान जगन्नाथ की ही कृपा ! – भक्तों की कृतज्ञता
घटना के उपरांत ढाका एवं आसपास के हिन्दू समुदाय में अत्यधिक भय एवं चिंता की लहर व्याप्त हो गई है । इस्कान के अधिकारियों एवं स्थानीय भक्तों का कहना है कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से यह बम समय पर नहीं फटा एवं सहस्त्रों निर्दोष लोगों के प्राणों की रक्षा हुई ।
पुलिस कर रही है जांच !
बांग्लादेश पुलिस ने इस प्रकरण में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट किया है एवं समीप के सी.सी.टी.वी. अंकन के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है । इसका शोध लेने का प्रयत्न किया जा रहा है कि इसके पीछे किसी मौलिकतावादी आतंकी संगठन का हाथ तो नहीं है ।
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !