वाराणसी में हिन्दू जनजागृति समिति की योगी आदित्यनाथजी और राष्ट्रीय महिला आयोग से मांग !

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – महाराष्ट्र के नासिक शहर की एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करनेवाली हिन्दू महिला कर्मचारियों की शिकायतों के अनुसार, पिछले चार वर्ष से जानबूझकर हिन्दू महिलाओं का यौन उत्पीडन करना, धर्मांतरण के लिए दबाव डालना, बीफ (गोमांस) खाने के लिए मजबूर करना और नमाज पढने जैसी धार्मिक गतिविधियों के लिए विवश करने जैसी चौंकानेवाली घटनाएं हुई हैं । जिस तरह से संगठित रूप से हिन्दू महिलाओं को लक्ष्य बनाया गया, वह ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का प्रकरण लगता है । इस दृष्टि से ‘राज्य की सभी आईटी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का विशेष सुरक्षा और धार्मिक भेदभाव विरोधी ऑडिट किया जाए’, इस मांग हेतु यहां के जिलाधिकारी श्री. सत्येन्द्र कुमार के माध्यम से हिन्दू जनजागृति समिति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा को ज्ञापन दिया ।
इस समय वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री. अजीत सिंह बग्गा, वाराणसी व्यापार मंडल के महामंत्री श्री. कवींद्र जायसवाल, चौरसिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री. सुनील चौरसिया, राष्ट्रभक्त अधिवक्ता समिति के संयोजक अधिवक्ता अरुण कुमार मौर्य एवं अधिवक्ता संजीवन यादव, अधिवक्ता अवनीश राय, श्री. सुनील गुप्ता और समिति के श्री. राजन केशरी उपस्थित थे ।
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।