राज्य को नक्सलमुक्त करनेवाले मुख्यमंत्री का हिन्दुत्वनिष्ठों द्वारा अभिनंदन !

रायपुर (छत्तीसगढ) – हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सत्कार किया गया । राज्य में धर्मांतरण निरोधक कानून लागू करने एवं राज्य को नक्सलमुक्त करने की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हिन्दू जनजागृति समिति एवं गोरक्षकों के संयुक्त मंडल ने अभिनंदन किया । मण्डल ने कहा कि राज्य को दशकों से खोखला करनेवाले नक्सलवाद का अन्त करने, साथ ही राज्य में ‘लव जिहाद’ एवं धर्मांतरण जैसी राष्ट्रविरोधी प्रवृत्तियों पर नियन्त्रण लाने के लिए कानून लागू करने का हिन्दू समाज स्वागत कर रहा है । इस अवसर पर छत्तीसगढ भाजपा के उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने भी मुख्यमंत्री का सम्मान किया । मंडल में हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ संघटक सुनील घनवट, मंदिर महासंघ के रायपुर संयोजक मदनमोहन उपाध्याय, हिन्दू जनजागृति समिति के छत्तीसगढ समन्वयक हेमंत कानस्कर, आषिश परिदा, रोहित तिरंगा के साथ ही अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
🚩Promise delivered! Hon'ble CM @VishnuDSai is transforming Chhattisgarh into a bastion of Sanatan values by curbing Naxalism & Conversions. 🚩
Met with the delegation of @HinduJagrutiOrg & Gau Rakshaks to discuss safety protocols & strict enforcement of laws. Special thanks to… pic.twitter.com/19cKQVisXR— Sunil Ghanwat 🛕🛕 (@SG_HJS) April 21, 2026
इस समय हिन्दू जनजागृति समिति एवं गोरक्षकों के मंडलने मुख्यमंत्री को निम्नलिखित मांगों का निवेदन प्रस्तुत किया ।
१. ‘लव जिहाद’ एवं धर्मांतरण के विरुद्ध कानून का अत्यन्त कठोरता से कार्यान्वयन किया जाए ।
२. गोरक्षकों पर होनेवाले प्राणघातक आक्रमण रोकने के लिए उन्हें विशेष सुरक्षा एवं वैधानिक सहायता उपलब्ध कराई जाए । नए गोसेवकों को ‘कृत्रिम गर्भाधान’ का उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देकर उन्हें पशुसंवर्धन विभाग के कार्यों में सहभागी करें ।
३. राज्य के प्राचीन मन्दिरों की भूमि एवं मन्दिरों का व्यवस्थापन सुरक्षित रखने के लिए ‘मंदिर महासंघ’ के सुझावों पर तत्काल निर्णय लिया जाए ।
४. राज्य की निजी संस्थाओं में कार्यरत हिन्दू महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ के विरुद्ध स्पष्ट मार्गदर्शक निर्देश प्रसारित किए जाएं ।
रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज ‘छत्तीसगढ़ मंदिर महासंघ’ एवं ‘छत्तीसगढ़ गौ सेवक संघ’ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के संवर्धन, मंदिरों के सुव्यवस्थित संचालन तथा गौसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय घर वापसी… pic.twitter.com/jEUUCr3AST
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 20, 2026
गोरक्षकों को मासिक निश्चित मानदेय आरम्भ करने के विषय में निर्णय लेंगे ! – मुख्यमंत्री
इस समय हिन्दुत्वनिष्ठों के मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ‘गोरक्षकों को मासिक निश्चित मानदेय दिया जाए’, ऐसी मांग की । इस पर मुख्यमंत्री ने ‘इस विषय में मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा कर निर्णय लेंगे’, ऐसा आश्वासन दिया ।
Hindu Kesari : प्रबल प्रताप सिंह जुदेव प्रतिष्ठित ‘हिन्दू केसरी’ पुरस्कार से सम्मानित।
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !
Corporate Jihad : धर्मांतरण अस्वीकार करने के कारण ‘विप्रो’ (Wipro) की हिन्दू महिला कर्मचारी को सेवामुक्त किया !
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Hanif Sheikh Arrested : संदिग्ध निदा खान को आश्रय देनेवाले घर के मालिक हनीफ शेख को बंदी बनाया गया ।
BJP Leader Murder : जयपुर में भाजपा के नेता की सिर काटकर (शिरच्छेद) निर्मम हत्या ।