उत्तर प्रदेश में ‘लव जिहाद’ का नया प्रकरण आया सामने !

अलीगढ – उत्तर प्रदेश के अलीगढ में ‘लव जिहाद’ का एक नया प्रकरण सामने आया है । यहां आदिल नाम के एक जिहादी द्वारा गाजियाबाद की एक हिन्दू विधवा महिला को धोखा देकर उसके साथ बलात्कार करने की बात उजागर हुई है । पीडिता के अनुसार, आरोपी आदिल ने स्वयं को हिन्दू बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया, विवाह का झांसा दिया उसके बाद एक होटल में १५ दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया । पुलिस ने मुख्य आरोपी आदिल तथा होटल मालिक के विरुद्ध प्रकरण पंजीकृत कर जांच आरंभ कर दी है ।
१. पीडिता के अनुसार, एक वर्ष पहले अलीगढ के आदिल से उसकी पहचान हुई थी । उस समय पति की मृत्यु के उपरांत वह अपने डेढ वर्ष आयु के बेटे के साथ अकेली रह रही थी । आरोपी ने नाम परिवर्तित कर उससे दोस्ती की तथा धीरे-धीरे उसका विश्वास जीत लिया । उसने विवाह का झांसा देकर उसे सहारा दिया ।
२. १५ दिन पहले आरोपी उसे अलीगढ बुलाकर एक होटल में ले गया । वहां उसे बंधक बनाकर लगातार बलात्कार किया । जब पीडिता को पता चला कि आरोपी दूसरे धर्म का है, तो उसने विरोध किया ।
३. इसके पश्चात आरोपी ने होटल मालिक के साथ मिलकर उस पर यौन अत्याचार जारी रखा । पीडिता ने यह भी बताया कि उन्होंने उसका मंगलसूत्र तथा ३ लाख रुपये भी छीन लिए ।
४. पीडिता ने बताया कि १६ अप्रैल २०२६ को जब आरोपी किसी काम से बाहर गया था, तब वह किसी तरह होटल से भागने में सफल रही; परंतु आरोपी ने उसे सडक पर पकड कर निर्ममता से पीटा । उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए उन्होंने उसे बचाया । लोगों ने आरोपी की पिटाई की एवं पुलिस को सूचना दी ।
५. सूचना मिलते ही पुलिस घटना ने स्थल पर पहुंच कर आरोपी को बंदी बना लिया । पीडित महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है ।
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
(और इनकी सुनिए…) ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन होने पर भारत की आलोचना करने से पीछे नहीं हटेंगे !’ – US Lawmakers