|

पुणे, ११ जनवरी (संवाददाता) : ‘लव जिहाद’ भारत को अंदर से खोखला बनाने का षड्यंत्र है । ईसाई मिशनरी योजनाबद्ध पद्धति से हिन्दुओं के धर्मांतरण का काम कर रहे हैं । हिन्दुओं की संख्या अल्प न हो; इसके लिए सरकार को प्रयास करने चाहिएं । भारत सरकार लव जिहाद का षड्यंत्र रचनेवालों को दंडित करने हेतु कानूनी प्रावधान करने चाहिएं, ऐसा सुस्पष्ट प्रतिपादन अनंतश्री विभूषित पश्चिमान्याय द्वारकाशारदापीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य प.प. सदानंद सरस्वती स्वामी महाराजजी ने किया ।
🚨 ‘Love Jihad’ is a conspiracy to weaken India from within – clear warning by Shrimad Jagadguru Shankaracharya Sadanand Saraswati Swami Maharaj.
📍 Pune | Jan 11
Speaking at the anniversary of Vedacharya Ghaisas Guruji Vedpathshala, the Shankaracharya of Dwarka Peeth stated… pic.twitter.com/F3XYSXYvXt
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 11, 2026
वेदाचार्य घैसास गुरुजी वेदपाठशाला की वर्षंगांठ के कार्यक्रम में उन्होंने भागवतकथा का भावरसमय निरूपण किया । उसके उपरांत हिन्दू जनजागृति समिति एवं राष्ट्रभक्त अधिवक्ता समिति के अधिवक्ताओं ने श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्यजी से भेंट की । इस भेंट में उन्होंने उक्त प्रतिपादन किया ।

लव जिहादविरोधी कानून होने की दृष्टि से हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा चलाए जा रहे उपक्रमों के विषय में श्री. नागेश जोशी, साथ ही राष्ट्रभक्त अधिवक्ता समिति की अधिवक्त्री मुग्धा बिवलकर ने श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य प.प. सदानंद सरस्वती स्वामी महाराजजी को कार्य की जानकारी दी । इस अवसर पर श्री. नागेश जोशी ने महाराजजी को हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा प्रकाशित ‘लव जिहाद’ ग्रंथ भेंट किया । उसके उपरांत शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराजजी ने उपस्थित सभी को ‘लव जिहाद’ ग्रंथ दिखाया ।
अपने मार्गदर्शन में उन्होंने कहा, ‘‘भारत पर राज करने के लिए जानबूझकर किया गया यह उनका षड्यंत्र है । इस विषय में शिक्षा एवं धार्मिक कार्यक्रमों में जागरूकता लाना आवश्यक है । हमारे बच्चों को विद्यालयों में धर्म की शिक्षा दी जानी चाहिए । शिक्षा मंत्रालय एवं मानव संसाधन मंत्रालय हिन्दू बच्चों को हिन्दू धर्म की शिक्षा दें । प्रत्येक हिन्दू ने यदि अपना धर्म समझ लिया, तो वह इस षड्यंत्र से मुक्त रहेगा ।’’
![]() वेदाचार्य श्री घैसास गुरुजी वेदपाठशाला विगत ८० वर्षाें से गुरुकुल पद्धति से वेदों का अध्ययन, अध्यापन, प्रचार एवं प्रसार का कार्य कर रही है । ऋग्वेद दशग्रंथों के अध्ययन एंव अध्यापन की परंपरा की रक्षा करनेवाली इस वेदपाठशाला की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ४ जनवरी से १२ जनवरी की अवधि में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है । |
श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य प.प. सदानंद सरस्वती स्वामीजी ने हिन्दू जनजागृति समिति को दिए आशीर्वाद !हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य जान लेने के उपरांत शंकराचार्यजी ने समिति के कार्य को आशीर्वाद देते हुए कहा, ‘‘हिन्दू जनजागृति समिति को मेरे आशीर्वाद हैं । हिन्दू जनजागृति समिति बहुत अच्छा कार्य कर रही है । समिति का कार्य देखकर मुझे प्रसन्नता प्रतीत हुई । आप ऐसे ही आगे बढते जाईए । कोई आवश्यकता पडे, तो अवश्य मुझे बताएं ’’ |

( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
(और इनकी सुनिए…) ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन होने पर भारत की आलोचना करने से पीछे नहीं हटेंगे !’ – US Lawmakers
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे