
मुंबई – राज्य की २८८ नगर परिषदों और नगर पंचायतों का संयुक्त परिणाम २१ दिसंबर को घोषित किया जाएगा । इन सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों की मतगणना संबंधित जिलों में सुबह ८ बजे प्रारंभ होगी तथा सायंकाल तक परिणाम आने की संभावना है । महागठबंधन में सम्मिलित भारतीय जनता पार्टी , शिवसेना तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस ये प्रमुख राजनीतिक दल एक दूसरे के विरोध में चुनाव लड़े थे । इनमें मुख्य रूप से २ दिसंबर को २६३ नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान हुआ था , जबकि शेष २३ नगर परिषदों के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ साथ विभिन्न नगर परिषदों एवं पंचायतों के १४३ सदस्यों के लिए २० दिसंबर को मतदान संपन्न हुआ था ।
१. कोरोना महामारी की अवधि के बाद स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के चुनाव पहली बार हो रहे हैं , इसलिए सभी की निगाह परिणामों पर लगी हुई है । कानून तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकांश जिलों में विजयी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों द्वारा गुलाल उडाने , विजय जुलूस निकालने और पटाखे फोडने पर प्रतिबंध लगाया गया है ।
२. इन चुनावों से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के १०० नगरसेवक राज्य के विभिन्न स्थानों पर निर्विरोध चुने जा चुके हैं । इसमें धुले जिले की दोंडाईचा नगर परिषद में नगराध्यक्ष सहित २६ स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं । सोलापुर जिले की अनगर नगर पंचायत भी निर्विरोध हुई है । यहां भारतीय जनता पार्टी के १७ उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं । निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों में कोकण – ४, उत्तर महाराष्ट्र – ४९ , पश्चिम महाराष्ट्र – ४१ , मराठवाड़ा – ३ , तथा विदर्भ में ३ स्थानों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं ।
३. जामनेर (जिला जलगांव) नगर परिषद में २७ उम्मीदवारों में से भारतीय जनता पार्टी के १ नगराध्यक्ष और ९ नगरसेवक पद के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं । यहां नगराध्यक्ष पद मंत्री गिरीश महाजन की पत्नी श्रीमती साधना महाजन के पास है तथा पिछली बार की तरह इस बार भी उनका चयन निर्विरोध हुआ है .
४. राज्य में कुल ३ नगराध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं ।
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
पश्चिमी महाराष्ट्र के दूध में पाई गई २५ प्रतिशत मिलावट !
MP Waqf Board : इतिहास में पहली बार ‘वक्फ बोर्ड’ में २ हिन्दु सदस्यों की नियुक्ति
ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में आइवन डिसोजा को मंत्री बनाया जाए !
Mumbai Political hoardings : मंत्रालय के बाहर ही राजनेताओं के अवैध होर्डिंग लगे ।