MP Waqf Board : इतिहास में पहली बार ‘वक्फ बोर्ड’ में २ हिन्दु सदस्यों की नियुक्ति

मध्यप्रदेश सरकार का ऐतिहासिक निर्णय ।

अनिमेष भार्गव और मनोज मालपाणी

भोपाल (मध्यप्रदेश) – मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने ‘वक्फ बोर्ड’ का पुनर्गठन करते हुए १० सदस्यीय नवगठित बोर्ड की स्थापना की है । इसमें इतिहास में पहली बार २ हिन्दु सदस्यों को भी सम्मिलित किया गया है । इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना मध्यप्रदेश के राजपत्र में प्रकाशित की गई है । मनोज मालपाणी (निवासी इंदौर) तथा अनिमेष भार्गव (निवासी राघोगढ, गुना) यह इन दोनों नवनियुक्त हिन्दु सदस्यों के नाम हैं । ‘वक्फ बोर्ड’ के अध्यक्ष पद पर सनवर पटेल की नियुक्ति की गई है ।

केंद्र सरकार द्वारा वक्फ कानून में किए गए महत्त्वपूर्ण संशोधनों के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने यह कदम उठाया है । ‘वक्फ अधिनियम, १९९५ (संशोधित-२०२५)’ की धारा १३ (१) के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए सरकार ने धारा १४ के प्रावधानों के अनुसार इस बोर्ड की स्थापना की है । नए नियमों का तत्काल तथा प्रभावी क्रियान्वयन हो, यही इस पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य है ।

संपादकीय भूमिका

अब तथाकथित धर्मनिरपेक्षतावादियों ने धर्मनिरपेक्षता संकट में आने का शोर मचाना आरंभ किया, तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए ।