ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में आइवन डिसोजा को मंत्री बनाया जाए !

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के समक्ष कैथोलिक सभा की मांग

मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार (मध्य में)

उडुपी (कर्नाटक) – कैथोलिक सभा, उडुपी एवं मंगलुरु विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से भेंट कर विभाग की ओर से यह मांग की कि विधान परिषद सदस्य आइवन डिसोजा को ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाए ।

प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में कहा कि तटीय क्षेत्र में ईसाई समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले आइवन डिसोजा दो बार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं । इसके अतिरिक्त उन्होंने विधान परिषद में मुख्य सचेतक (व्हिप) के रूप में तथा ईसाई विकास महामंडल में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है । ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कांग्रेस की विजय में ईसाई समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा राज्य के २२ जिलों में ईसाई समुदाय ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का समर्थन किया था ।

संपादकीय भूमिका

हिन्दू बहुल भारत के जिन ९ राज्यों में हिन्दू अल्पसंख्यक हैं , वहां क्या कभी उनकी ओर से ऐसी मांग की जाती है अथवा उन्हें ऐसा प्रतिनिधित्व दिया जाता है ?