|

फलटण (सातारा), १८ सितम्बर (वार्ता.) – नगर के नाना पाटील चौक स्थित पंढरपुर पुल के समीप नीरा उजवा कालवा में श्री गणेशमूर्तियों का पारम्परिक विसर्जन किया गया; किन्तु विसर्जन के पश्चात केवल दो ही दिन में कालवा का जल बंद करने से श्री गणेशमूर्तियां कालवा की तली में दिखने लगीं; परन्तु इन श्री गणेशमूर्तियों को पुनः विसर्जित करने के विषय में फलटण नगर परिषद ने कोई उपाययोजना नहीं की । कालवा की तली में दिखने लगी इन श्री गणेशमूर्तियों का अनादर हुआ है तथा स्थानीय गणेशभक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं । इस कारण फलटण नगर परिषद के मुख्याधिकारी के विरुद्ध श्री गणेशमूर्तियों का अनादर करने के प्रकरण में अपराध पंजीकृत किया जाए, ऐसी लिखित शिकायत स्थानीय हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने फलटण शहर पुलिस थाना में की है । जल बंद होने के विषय में कार्यकारी अभियंता ने मुख्याधिकारी को पत्र लिखकर गणेशोत्सव प्रारंभ होने से पूर्व ही सूचित किया था ।
इस अवसर पर अधिवक्ता संदीप कांबळे, अधिवक्ता गणेश जाधव, महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के तालुका संयोजक श्री अक्षय तावरे, सर्वश्री मंगेश खंदारे, अक्षय शिंदे, गणेश घनवट, गोरक्षक श्री श्रीकांत खटावकर, हिन्दु जनजागृति समिति के सर्वश्री हेमंत सोनवणे, आशिष कापसे आदि हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
१. फलटण नगर के नाना पाटील चौक स्थित पंढरपुर पुल के समीप स्थित नीरा उजवा कालवा में बडी तथा गृहस्थ स्तर की श्री गणेशमूर्तियों का विसर्जन किया जाता है ।
२. ६ सितम्बर के दिन श्री गणेशमूर्तियों का विसर्जन होने के पश्चात ८ सितम्बर को नीरा उजवा कालवा बंद कर दिया गया । इस कारण श्री गणेशमूर्तियां कालवा की तली में दिखने लगीं ।
३. इस विषय में पूछताछ हेतु स्थानीय हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन नीरा उजवा कालवा विभाग के कार्यकारी अभियंता के पास गए ।
४. इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता बोडखे ने बताया कि उन्होंने फलटण नगर परिषद के मुख्याधिकारी तथा फलटण शहर पुलिस थाना एवं फलटण ग्रामीण पुलिस थाना को ‘८ सितम्बर के दिन जल बंद होगा । इस कारण नीरा उजवा कालवा में विसर्जित श्री गणेशमूर्तियां कालवा की तली में दिखने से उनका अनादर हो सकता है । फलटण नगर परिषद ने कालवा में विसर्जित गणेशमूर्तियों को एकत्र कर पुनः विसर्जन करने की योजना करें’, ऐसे आशय का पत्र २५ अगस्त इस दिन ही दिया था ।
५. इसके उपरांत स्थानीय हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन ने फलटण नगर परिषद में जाकर उपमुख्याधिकारी तेजस पाटील से मिले तथा उन्हें वस्तुस्थिति बताई । इस अवसर पर उपमुख्याधिकारी पाटील ने स्वच्छता निरीक्षक मुकेश अहिवळे के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया ।
६. इसके पश्चात स्थानीय हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने फलटण शहर पुलिस थाना में जाकर फलटण नगर परिषद के मुख्याधिकारी के विरुद्ध शिकायत-पत्र प्रविष्ट (दाख़िल) कर अपराध पंजीकृत करने की मांग की ।
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
पंढरपुर के श्री विठ्ठल की मूर्तियों के रासायनिक विलेपन पर न्यायालय ने रोक लगाई !
मैसूर (कर्नाटक) : हावडा एक्सप्रेस से उतरे ४० बांग्लादेशी घुसपैठिए !
कल्याण में अल्पवयस्क लडकी पर अत्याचार : २ कट्टरपंथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया !