
ठाणे, २२ जून (वार्ता.) – कल्याण (पूर्व) में कचरा बीनकर जीविकोपार्जन करने वाली १५ वर्षीय अल्पवयस्क लडकी को बहला-फुसलाकर एक बंद घर में ले जाया गया, जहां अख्तर मणियार (आयु ६० वर्ष) तथा सलीम शेख (आयु ६२ वर्ष) ने उसके साथ दुराचार किया । २० जून की मध्यरात्रि को लडकी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के नागरिक घटनास्थल पर पहुंचे । उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप कर लडकी को मुक्त कराया तथा दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया । इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो कानून के अंतर्गत कोलसेवाडी पुलिस थाना में प्रकरण दर्ज किया गया है । (कट्टरपंथियों की मानसिकता समझिए ! कानून का भय न होने के कारण वे ऐसे कृत्य करने का साहस करते हैं । – संपादक)
इस घटना के पश्चात क्षेत्र में तीव्र आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है । हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों, महिला संगठनों तथा स्थानीय नागरिकों ने आरोपियों को मृत्युदंड देने की मांग की है । शिवसेना के स्थानीय नगरसेवक महेश गायकवाड ने भी इस प्रकरण की सुनवाई त्वरित न्यायालय में कर आरोपियों को कठोर दंड देने की मांग की । इस प्रकरण में पुलिस आगे की जांच कर रही है ।
मणियार चाय का स्टॉल चलाता है, जबकि सलीम शेख रिक्शा चालक है । पीडित लडकी अत्यंत गरीब परिवार से है ।
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।