सनातन संस्था और हिन्दू जनजागृति समिति के साधकों के लिए सूचना !

मई 2025 में गोवा में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ सम्पन्न हुआ । इसके पश्चात कुछ जिलों में पुलिस इस महोत्सव के संदर्भ में सनातन संस्था के साधकों तथा हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं से पूछताछ कर रही है । विशेष रूप से उत्तर महाराष्ट्र, विदर्भ, कोकण के कुछ साधकों या कार्यकर्ताओं से मोबाइल फोन द्वारा, तो कुछ से उनके घर जाकर पूछताछ की जा रही है ।
वास्तव में, ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ यह एक सार्वजनिक उत्सव था, जो सभी के लिए खुला था और इसका ‘लाइव प्रसारण’ भी किया गया था । इस कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न संत-महंत, गोवा के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री जैसे जनप्रतिनिधियों सहित उच्चपदस्थ अधिकारी, समाज के मान्यवर हितचिंतक, जिज्ञासु तथा सनातन के साधक एवं सहस्रों भक्त उपस्थित थे । महाराष्ट्र राज्य और देश में हिंदुत्वनिष्ठ पार्टी की सरकार होने के बाद भी इस प्रकार की पूछताछ होना आश्चर्यजनक है । इस प्रकार की पूछताछ तबलीगी जमात या धर्मांतरण करने वाले ईसाइयों के कार्यक्रमों की तो नहीं की जाती । इस कार्यक्रम में उपस्थित रहना, यह साधकों और हितचिंतकों के लिए गर्व की बात है । अतः ऐसी पूछताछ से घबराएं नहीं, दृढतापूर्वक उत्तर दें ।
एक जिले में 2 पुलिसकर्मी और उनके साथ 1 महिला पुलिसकर्मी एक साधक के घर जाकर उनकी पूछताछ कर रहे थे ।उन्होंने महोत्सव के संदर्भ में प्रश्न पूछे । उस समय उस साधक ने जब उन पुलिसकर्मियों की पहचान पूछी, तब उन तीनों में से एक ने केवल उपनाम (सरनेम) बताकर संक्षिप्त उत्तर दिया । एक अन्य जिले में 2 पुलिसकर्मी और उनके साथ 1 महिला पुलिसकर्मी जब एक साधक के घर गए, तब उनकी 12 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी । तब उसने घर का सुरक्षा दरवाज़ा (सेफ्टी डोर) न खोलते हुए दृढतापूर्वक कहा, “मेरे माता-पिता घर पर नहीं हैं, इसलिए आप तब आइए जब वे घर पर हों ।”
इन दोनों घटनाओं को देखते हुए, महोत्सव के संदर्भ में या संस्था-समिति से संबंधित किसी भी विषय पर पुलिस द्वारा संपर्क करने पर अथवा घर आकर पूछताछ करने पर साधकों को निम्नलिखित कार्यवाही करनी चाहिए :
१. अगर पुलिसकर्मी मोबाइल से कॉल करें तो सबसे पहले उनका नाम, थाना आदि पूछें । यदि वे घर पर पूछताछ के लिए आए हों, तो उनसे पहचान पत्र (ID) दिखाने को कहें ।
२. उनकी पहचान जानने के बाद, उन्होंने जो प्रश्न पूछे हैं, उनका बिना घबराए, शांतिपूर्वक और दृढतापूर्वक उत्तर दें ।
३. यदि पुलिसकर्मी आपकी पहचान पूछें तो अपनी पहचान बता दें ।
४. कुछ स्थानों पर पुलिस यह कहकर कि “जिले से गोवा महोत्सव में गए साधकों की सूची हमारे पास है,” साधकों के नाम, संपर्क क्रमांक आदि मांगती है । ऐसी स्थिति में उनसे लिखित पत्र देने को कहें ।
५. यदि पुलिस पूछताछ करे, तो उसके बारे में जिले में अपने उत्तरदायी साधक को सूचित कर जानकारी दें ।
६. यदि आपकी इमारत या आसपास के परिसर में ‘CCTV कैमरे’ लगे हैं, तो उनके द्वारा आपके पास आए व्यक्तियों के चित्र भी सुरक्षित रखें ।
७. महोत्सव के विषय में या जिस विषय पर वे पूछताछ कर रहे हैं, उसके बारे में वे पूछताछ क्यों कर रहे हैं ? यह कारण उनसे पूछें ।
८. पुलिस से यह संवाद नम्रता से करें ।
मुंबापुरी में सहस्रों के समष्टि संकल्प से राष्ट्ररक्षा हेतु प्राप्त हुआ आध्यात्मिक बल !
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में रामराज्य की स्थापना हेतु की गई सामूहिक प्रार्थना !
सनातन संस्था का कार्य अदभुत एवं हिन्दुत्व के लिए संजीवनी है ! – पंडित गौरांग गौरीजी, कथावाचक, वृंदावन
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न
साधको, शब्दशक्ति के माध्यम से संदेह फैलाने हेतु सक्रिय सातवें पाताल की बडी अनिष्ट शक्तियों की चाल पहचानकर साधना बढाओ !