Karjat Halal Sukoon Empire : कर्जत (महाराष्ट्र) में हलाल पर आधारित जीवनशैली से युक्त हलाल बस्ती बनाना ‘गजवा-ए-हिन्द’ चलाना ही है ! – विश्व हिन्दू परिषद

(‘हलाल’ का अर्थ है इस्लाम को स्वीकार्य, जबकि ‘गजवा-ए-हिन्द’ का अर्थ है भारत के इस्लामीकरण से घोषित किया गया युद्ध)

कर्जत (रायगढ) – यहां हलाल पर आधारित जीवनशैली से युक्त ‘सुकून एंपायर’ की बस्ती क निर्माण किया जा रहा है । यह ‘गजवा-ए-हिन्द’ चलाना ही है । धर्म के आधार पर कोई ऐसी परियोजना चला नहीं सकता । यहां के परिसर से हिन्दू पलायन कर रहे हैं । हिन्दुओं को बिना किसी कारण कष्ट पहुंचाया जा रहा है । यहां इसदृष्टि से वातावरण बनाया जा रहा है । यहां विशिष्ट समुदाय की जनसंख्या बढ रही है, ऐसा वक्तव्य यहां के विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड (विभाग) मंत्री श्याम कडव ने किया ।

उन्होंने बताया, ‘वोट जिहाद’ का नारा लगानेवाला सज्जाद नोमाणी मदरसा चलाता है तथा उसे मिलने पाकिस्तान का मौलाना (इस्लाम का अध्येता) आता है । इस समूह ने नेरल के प्रवेश के मार्ग बंद कर दिए हैं । जैसे पडघा गांव में ‘इस्लामिक स्टेट’ बनाने का प्रयास हुआ, वैसे ही नेरल में षड्यंत्र चल रहा है । नेरल अब ‘मिनी पाकिस्तान’ बन गया है ।’’

यहां के शेतकरी कामगार दल के सहसचिव रवींद्र भोईर ने कहा, ‘‘यहां सर्वधर्मसमभाव होते हुए भी केवल किसी एक विशिष्ट धर्म के लिए निर्माणकार्य की अनुमति देना अनुचित होगा । महाराष्ट्र सरकार को इस विषय में कार्रवाई करना आवश्यक है ।’’