कोंढवा क्षेत्र में इस्लामी विचारधारा के बढते प्रभाव के कारण युवापीढी पर प्रतिकूल प्रभाव पडने की आशंका !

पुणे – यहां के कोंढवा क्षेत्र में धार्मिक कट्टरतावाद बढ रहा है, इस प्रकार की चिंता हिन्दू समाज द्वारा व्यक्त की जा रही है । गत कुछ वर्षों से यह क्षेत्र मुसलमान बहुल हो गया है । कोंढवा क्षेत्र में मुसलमानों की बढती जनसंख्या के साथ-साथ इस्लामी विचारधारा का प्रभाव भी बढ रहा है । इस क्षेत्र में सामाजिक माध्यमों के द्वारा भी इस्लाम का प्रचार किया जा रहा है । इस विचारधारा के कारण युवापीढी पर प्रतिकूल प्रभाव पड रहा है, ऐसी शंका व्यक्त की जा रही है ।
कोंढवा क्षेत्र में निवास कर रही एक युवती ने सामाजिक माध्यम पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ (पाकिस्तान की जय हो) का नारा देनेवाली पोस्ट प्रसारित की थी । वह युवती इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तान के समर्थन में लेख लिख रही थी । (ऐसा करने का साहस युवतियों में कहां से आता है, इसका अन्वेषण आवश्यक है ! – संपादक)
कोंढवा क्षेत्र में बढते कट्टरतावाद के कारण प्रशासन के लिए विधि एवं व्यवस्था बनाए रखना कठिन हो गया है ।
हिन्दू बस्ती के खेल मैदान को मुसलमानों के ‘कब्रस्थान’ (दफनभूमि) में परिवर्तित किया गया !
कोंढवा स्थित हिन्दू बस्ती के लिए क्रीडांगण निर्मित करने हेतु शासकीय भूमि आरक्षित की गई थी ; परंतु उस मैदान को मुसलमानों की दफनभूमि में परिवर्तित कर दिया गया । कोंढवा के कुछ हिन्दू संकुलों को यह मैदान दिया गया था । इस प्रकरण में हिन्दू संगठनों ने आपत्ति व्यक्त कर आरोप प्रविष्ट किया है ।
इस भूखंड के चारों ओर हिन्दुओं के संकुल स्थित हैं तथा इस क्षेत्र में सहस्रों हिन्दू परिवार निवास करते हैं । इस परिसर में अनेक हिन्दू मन्दिर भी हैं तथा यहां मुसलमान समुदाय के लिए दफनभूमि निर्माण किए जाने से निवासी हिन्दुओं को धार्मिक हानि पहुंच सकती है, ऐसा ‘रविराज कोलोराडो को-ऑप हाउसिंग सोसायटी’ द्वारा लिखित पत्र में कहा गया है । (इस विषय में प्रशासन कुछ करता ही नहीं, यह अत्यंत गंभीर प्रश्न है ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकाजब तक कोंढवा कट्टरतावादी धर्मांधों का गढ बन गया, तब तक पुलिस प्रशासन क्या कर रहा था ? अब भी क्या इस विषय में पुलिस एवं गुप्तचर तंत्र कोई कार्रवार्ई करेगा या नहीं ? |
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।