दैनिक ‘सनातन प्रभात’, हिन्दू जनजागृति समिति तथा वारकरी-श्रद्धालुओं के संगठित विरोध से मिली सफलता !

पुणे – पिंपरी-चिंचवड के विकास प्रारूप में आळंदी में पशुवधगृह के लिए आरक्षण दिया गया है; परंतु किसी भी स्थिति में हम आळंदी में पशुवधगृह नहीं होने देंगे । मैंने यह आरक्षण हटाने का आदेश दिया है, ऐसी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी । वे पुणे में पत्रकारों से बात कर रहे थे ।
इस निर्णय में दैनिक ‘सनातन प्रभात’ एवं हिन्दू जनजागृति समिति का बडा योगदान !

दैनिक ‘सनातन प्रभात’ ने आळंदी तीर्थस्थल के पास पशुवधगृह न हो, इस सूत्र को प्रमुखता से उठाए रखा था । इस विषय में ‘सनातन प्रभात’ ने वारकरी समाज, हिन्दुत्वनिष्ठ जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रियाएं लीं । इस सूत्र पर दैनिक ‘सनातन प्रभात’ के माध्यम से जनजागरण कर इस पशुवधगृह के विरोध में आपत्तियां पंजीकृत करने का नागरिकों से आवाहन किया । इसके कारण बडे स्तर पर जनजागरण हुआ । हिन्दू जनजागृति समिति, साथ ही विभिन्न वारकरी संगठनों ने इसके विरोध में आयुक्त से शिकायत की । हिन्दू जनजागृति समिति इसके विरोध में वारकरियों को संगठित किया ।
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध !
पंढरपुर की श्री विठ्ठल-रुक्मिणी की मूर्ति पर रासायनिक विलेपन करने पर लगी रोक जिला न्यायालय ने निरस्त की ।
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !