
बीकानेर (राजस्थान) – श्री हनुमान जयंती पर शक्ति जागरण अनुष्ठान के अन्तर्गत पूज्य स्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज की प्रेरणा से श्रीमती शशिबाला मित्तल स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामूहिक गदा पूजन कार्यक्रम ‘संवित् मंच’ श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुआ । विवेक मित्तल ने कहा कि गदा पूजन से हममें होता है शौर्य जागृत और श्री हनुमानचालीसा के पाठ से बल, बुद्धि, विद्या का विकास । स्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज भी हनुमानचालीसा का नियमित पाठ करने का आह्वान करते
थे । उनका कहना था कि हनुमानचालीसा के पठन से हममें हनुमत तत्त्व प्रकट होता है, शौर्य का संचार होता है । गदा पूजन के समय महन्त स्वामी विमर्शानन्दगिरिजी की भी गरिमामय उपस्थिति रही ।
इस अनुष्ठान में अखिलेश प्रताप सिंह, अधिवक्ता किशोर सिंह शेखावत, बालकिशन माण्डन, दिनेश मित्तल, राकेश शर्मा, किशन गहलोत, दयाशंकर तिवाडी, योगराज पुरोहित, रामचन्द्र मुलू, श्याम सुन्दर शर्मा, एल.एन. जोशी, इंजी.एम.के. गुप्ता, डॉ. अभय सिंह टाक, प्रताप सिंह, श्रीमती इन्द्रा बालेचा, पवन इन्दोरिया सहित बडी संख्या में अन्य भक्तगण भी उपस्थित थे । इस अवसर पर श्रीरामलीला चित्रावली एवं श्री हनुमत चरित्र चित्रावली की प्रदर्शनी भी लगाई गई । समापन के उपरांत उपस्थित सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम !
संपादकीय : आर्थिक अनुशासन
हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की मध्य प्रदेश यात्रा !
ज्ञानमूर्ति, निर्गुण तत्त्व की नित्य अनुभूति देनेवाले एवं ब्रह्मानंद में निमग्न रहनेवाले सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी
सच्चिदानंद परब्रह्म गुरुदेवजी द्वारा ३० वर्ष पूर्व दिए गए आशीर्वचन को साधक क्षण-क्षण अनुभव कर रहे हैं !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी एकमेवाद्वितीय एवं अवतारी पुरुष क्यों हैं ?