राज्यसभा में सांसदों की वेतन कटौती का विधेयक पारित
१८ सितंबर २०२० को राज्यसभा में सांसदों के वेतन, भत्ता तथा निवृत्ति वेतन सुधार विधेयक पारित किया गया । इस कारण अगले वर्ष के लिए सांसदों के वेतन में तीस प्रतिशत कटौती होगी ।
१८ सितंबर २०२० को राज्यसभा में सांसदों के वेतन, भत्ता तथा निवृत्ति वेतन सुधार विधेयक पारित किया गया । इस कारण अगले वर्ष के लिए सांसदों के वेतन में तीस प्रतिशत कटौती होगी ।
चीन ने अपनी विस्तारवादी दुष्ट आकांक्षा के कारण मालदीव को ऋण में फंसाया है । मालदीव पर चीन का ३.१ अब्ज डॉलर का ऋण है । मालदीव की पूरी अर्थव्यवस्था पांच अब्ज डॉलर की है ।
भारत के कश्मीर से ३० वर्ष पूर्व जिहादी आतंकी और धर्मांधों के कारण पलायन करने पर विवश हिन्दुओं के प्रति सहानुभूति दर्शाने और उनके नरसंहार के संदर्भ में चर्चा करने हेतु ब्रिटेन के सत्ताधारी दल के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने संसद में प्रस्ताव प्रस्तुत किया है ।
विजयवाडा (आंध्र प्रदेश) – यहां के श्री कनकदुर्गा मंदिर के प्रांगण में, अम्मावारी रथम’(पवित्र रथ’) के चार में से, चांदी के तीन शेर चोरी हो गए हैं । प्रत्येक छवि तीन किलो चांदी से बनी थी । विपक्षी टीडीपी ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है ।
कोडगू (कर्नाटक) – यहां के मडिकेरी में हिन्दू महिला को सामाजिक माध्यमों द्वारा अश्लील संदेश भेजने वाले मोहम्मद मुनासिर को इस महिला एवं उसके परिजनों द्वारा पीटा गया । पुलिस ने मोहम्मद को गिरफ्तार किया है ।
लव जिहाद के संदर्भ में उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा शीघ्र ही धर्मांतरण से संबंधित अध्यादेश निकालने की संभावना है । ‘अन्य राज्यों में धर्मांतरण के विरोध में बनाए गए कानून और अधिनियम का अध्ययन किया जा रहा है ।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरभाष किया । इस अवसरपर इन दोनों में विशेष तथा विशेषाधिकार से युक्त सुरक्षा के संबंध में भागीदारी को अधिक सशक्त बनाने सहित अन्य महत्त्वपूर्ण सूत्रों पर चर्चा हुई ।
हिन्दू युवा वाहिनी के नेता डॉ. संजय सिंह की यहां चाकू से घोंपकर हत्या की गई । यहां स्थित उनके निजि चिकित्सालय के बाहर ही रात के समय उनकी हत्या की गई ।
मध्य प्रदेश के कांग्रेस के विधायक गोवर्धन डांगी की गुरुग्राम (हरियाणा) के एक निजि चिकित्सालय में कोरोना से मृत्यु हुई ।
बांदा (उत्तरप्रदेश) – यहां के बामदेवेश्वर पर्वत पर धर्मांधों ने अतिक्रमण कर वहं मस्जिद बनाई है । २ वर्ष पूर्व यहां कुछ धर्मांध आए और उन्होंने यह कहते हुए हिन्दुओं को धमकाया कि ‘यह भूमि हमारे पूर्वजों की है और यहां उनके शव गाड दिए गए हैं ।