दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने समझौते पर किए हस्ताक्षर

पेरिस (फ्रांस) – अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए एक अंतरिम समझौते पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के समय पेरिस के वर्साय पैलेस में हस्ताक्षर किए । इसके पश्चात ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने भी ईरान से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इस समझौते पर हस्ताक्षर किए । भारतीय समयानुसार १८ जून की सुबह ५ बजे दोनों नेताओं के हस्ताक्षर होने के तुरंत उपरांत यह समझौता लागू हो गया । इस समझौते के अनुसार ईरान में युद्ध समाप्त होगा एवं लेबनान में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के विषय पर भी चर्चा की गई है । साथ ही, हॉर्मुज जलडमरूमध्य (दो जलाशयों को जोडनेवाला समुद्री मार्ग) को पुनः खोलने तथा अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करने पर भी बात हुई है ।
समझौते का उल्लंघन किया तो ईरान पर फिर बमबारी करेंगे ! – ट्रंप
ट्रंप के अनुसार, “युद्ध समाप्त करना, हॉर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना तथा ईरान को परमाणु बम प्राप्त करने से रोकना हमारा लक्ष्य था, जो पूरा हो गया है । यदि ईरान अमेरिका के साथ हुए समझौते का उल्लंघन करता है, तो उस पर फिर से बमबारी की जाएगी । हम ईरान को परमाणु बम प्राप्त नहीं करने देंगे ।”
ईरान को अमेरिका का एक डॉलर भी नहीं मिलेगा ! – उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा कि ईरान को ३०० अरब डॉलर (लगभग २८ लाख करोड रुपये) का पैकेज दिए जाने के समाचार भ्रामक हैं । यदि ईरान समझौते की शर्तें मानता है, तो अन्य देश उसमें निवेश कर सकते हैं; परंतु अमेरिका ईरान को एक डॉलर भी नहीं देगा ।
दोनों पक्ष समझौते का पूर्ण पालन करें ! – चीन
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि सभी पक्षों को युद्धविराम का सम्मान करना चाहिए । चीन ने ईरान एवं लेबनान को मानवीय सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir
अमेरिका का ईरान के साथ युद्धविराम समझौता समाप्त ! – Donald Trump