विपक्ष ने की सीबीआई जांच की मांग
|

विजयवाडा (आंध्र प्रदेश) – यहां के श्री कनकदुर्गा मंदिर के प्रांगण में ‘अम्मावारी रथम’ (पवित्र रथ) के चार में से, चांदी के तीन शेर चोरी हो गए हैं । प्रत्येक छवि तीन किलो चांदी से बनी थी । विपक्षी टीडीपी ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है ।
Three silver lion statues affixed to the chariot of Kanaka Durga temple in Vijayawada have gone missing.
Each statue is allegedly made up of three kilograms of silver. @pvramanakumar reports.https://t.co/6RIlwY7lgP
— News18.com (@news18dotcom) September 16, 2020
टीडीपी विधायक बुद्ध वेंकन्ना ने कहा, “इस घटना से पूरा हिन्दू समुदाय दुखी है और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है । मंदिर के अधिकारियों ने मामले में उचित जानकारी नहीं दी, न ही उन्होंने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी । कार्यपालिका द्वारा अभियुक्तों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है । इसलिए सरकार को मामले का खुलासा करना चाहिए और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए । कांग्रेस नेता मंदिर के गर्भगृह को लूटने का पूरा प्रयास कर रहे हैं । इन सभी मामलों में मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की चुप्पी आश्चर्यजनक है । कुछ लोग मंदिर को दान की गई जमीन को लूटने का प्रयास कर रहे हैं । राज्य में मंदिरों पर आक्रमण हो रहे हैं । मंदिर के अधिकारी और मंत्री वेल्लमपल्ली श्रीनिवास जानते हैं कि चोर कौन है और उन्हें अपनी चुप्पी तोडनी चाहिए ।
श्री कनकदुर्गा मंदिर का महत्त्व
श्री कनकदुर्गा मंदिर दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों में से एक है । अर्जुन ने भगवान शिव की कठोर तपस्या करने के पश्चात, इस मंदिर में उन्होंने भगवान शिव से पाशुपत अस्त्र प्राप्त किए । कहा जाता है कि श्री कनकदुर्गा मंदिर अर्जुन द्वारा बनाया गया था ।
Ram Mandir Donation Scam : श्रीराम मंदिर के दान की चोरी के मामले में दोषी को दंड मिलना चाहिए – विहिप
फुटपाथ पर चलना लोगों का मौलिक अधिकार है ! – सर्वोच्च न्यायालय
FATF Vice Presidency : विवेक अगरवाल ‘एफ्.ए.टी.एफ्.’ के उपाध्यक्ष चुने गए ।
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !
‘टेलीग्राम’ (Telegram) ऐप पर लगी अस्थायी रोक लागू रहेगी – Delhi High Court
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दुओ को विभाजित करने के लिए दूसरा रास्ता चुनना होगा ।” – Maulana Sajjad Nomani