|

लक्ष्मणपुरी (उत्तरप्रदेश) – लव जिहाद के संदर्भ में उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा शीघ्र ही धर्मांतरण से संबंधित अध्यादेश निकालने की संभावना है । ‘अन्य राज्यों में धर्मांतरण के विरोध में बनाए गए कानून और अधिनियम का अध्ययन किया जा रहा है । इसके उपरांत उत्तरप्रदेश सरकार इससे संबंधित स्वयं का कानून बनाएगी, ऐसा राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया । वर्तमान में देश के ८ राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानून हैं । इनमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश और गुजरात का समावेश है ।
उत्तरप्रदेश के कानपुर में लव जिहाद की १२ से अधिक घटनाएं विशेष अन्वेषण दल ने खोजी हैं । इन प्रकरणों के संबंध में राज्य के दौरे से लौटे हुए सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने भी चिंता व्यक्त की है । उस पृष्ठभूमि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इसे रोकने के लिए कठोर कदम उठाने का निश्चय किया है ।
Ram Mandir Donation Scam : श्रीराम मंदिर के दान की चोरी के मामले में दोषी को दंड मिलना चाहिए – विहिप
फुटपाथ पर चलना लोगों का मौलिक अधिकार है ! – सर्वोच्च न्यायालय
FATF Vice Presidency : विवेक अगरवाल ‘एफ्.ए.टी.एफ्.’ के उपाध्यक्ष चुने गए ।
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !
‘टेलीग्राम’ (Telegram) ऐप पर लगी अस्थायी रोक लागू रहेगी – Delhi High Court
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दुओ को विभाजित करने के लिए दूसरा रास्ता चुनना होगा ।” – Maulana Sajjad Nomani