बस स्थानक परिसर में चल रहे अवैध यातायात पर की गई कार्यवाही का परिणाम ।
प्रतिदिन आय ३ करोड रुपए बढी ।

मुंबई – परिवहन मंत्री तथा महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक के निर्देश पर, साथ ही तत्कालीन औरंगाबाद खंडपीठ के आदेश का प्रभावी कार्यान्वन करते हुए मुख्य सुरक्षा एवं सतर्कता अधिकारी श्रीमती प्रियांका नारनवरे के नेतृत्व में पूरे राज्य के बस स्थानकों के २०० मीटर घेरे में चल रहे अवैध यातायात के विरोध में विशेष अभियान चलाया गया । इस अभियान को उल्लेखनीय सफलता मिली है तथा बस निगम की आय पर उसका सकारात्मक परिणाम मिला है । १ जून से १५ जून की अवधि में निगम की कुल यातायात आय ४९५ करोड ३४ लाख रुपए हुई है । वर्ष २०२५ में इसी अवधि में हुई ४५१ करोड ५१ लाख रुपए की आय की तुलना में इस बार ४३ करोड ८३ लाख रुपए की (९.७१ प्रतिशत) वृद्धि देखने को मिली है । इस अभियान के कारण प्रतिदिन की औसतन आय ३ करोड रुपए तक बढी है ।
इस अवधि में पुणे (५ करोड ९७ लाख रुपए), सातारा (३ करोड ४६ लाख रुपए), छत्रपति संभाजीनगर (२ करोड ६६ लाख रुपए), नांदेड (२ करोड २७ लाख रुपए), रायगढ (२ करोड १७ लाख रुपए) एवं अमरावती (१ करोड ६० लाख रुपए), इन विभागों ने सबसे अधिक आय में वृद्धि की है ।
राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा, ‘‘बस स्थानक परिसर में चल रहे यात्रियों के अवैध यातायात के कारण निगम की यात्रियों की संख्या एवं राजस्व प्रभावित हो रहे थे । न्यायालय के आदेश के अनुसार परिवहन विभाग, प्रादेशिक परिवहन कार्यालय, पुलिस एवं निगम प्रशासन द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही के कारण यात्रियों का एस्.टी. की ओर झुकाव बढ गया है तथा उसका परिणाम आय की वृद्धि में दिखाई दिया । राज्य के प्रत्येक बस स्थानक परिसर को अवैध यात्रियों के यातायात से मुक्त कराने हेतु यह अभियान और तीव्र किया जाएगा । यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं कानूनी सार्वजनिक यातायात उपलब्ध कराने को सरकार प्रधानता देती है ।’’
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य
पहले ‘वंदे मातरम्’ तत्पश्चात ‘जन गण मन’ गाया अथवा बजाया जाएगा ! – केंद्र सरकार का आदेश
Muslim Reservation : मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता ! – नितेश राणे, मत्स्य व्यवसाय मंत्री
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराममंदिर तीर्थक्षेत्र न्यास में कार्यरत २३ कर्मचारियों का सामूहिक त्यागपत्र
Karnataka Temples CCTV : राज्य के सभी मंदिरों में सीसीटीवी लगाने का मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का आदेश ।