
न्यूयॉर्क (अमेरिका) – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थाई सदस्यता मिले, इसके लिए फ्रांस ने भारत को समर्थन दिया है । संयुक्त राष्ट्र महासभा को भेजे पत्र में फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार लाने हेतु भारत को पुनः यह समर्थन दिया । उसने भारत सहित जर्मनी, ब्राजील एवं जापान को भी स्थाई सदस्यता देने की मांग की, साथ ही आफ्रिका महाद्वीप के लिए २ स्वतंत्र स्थानों की भी मांग की । इसके कारण इस महाद्वीप के साथ किए गए ऐतिहासिक अन्याय के निवारण का उद्देश्य अब पूरा किया जा सकेगा, ऐसा फ्रांस ने कहा है ।
इसी सप्ताह यूरोपीय देश स्लोवाकिया ने भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थाई सदस्यता मिलने हेतु भारत का समर्थन किया था । फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में सदस्यों की संख्या २५ तक बढाने की मांग की, जिससे प्रतिनिधित्व एवं परिणामकारता के मध्य संतुलन बनाया जा सकते । वर्तमान समय में सुरक्षा परिषद में १५ सदस्य हैं, उनमें फ्रांस, अमेरिका, चीन, रूस एवं ब्रिटेन, ये ५ स्थाई सदस्य हैं, जबकि १० सदस्य दो वर्ष की अवधि के लिए चुने जाते हैं ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण