तिरुवनंतपुरम् (केरल) – कोल्लम जिले में विद्यालय परिसर को सौंदर्य प्रसाधनों से मुक्त रखने का अभियान प्रारंभ किया गया है । इसका प्रारंभ जिला स्तर पर मय्यानाड उच्च माध्यमिक विद्यालय से हुआ, जिसे अब जिले का पहला ‘लिपस्टिक-फ्री कैंपस’ घोषित किया गया है । केरल की बाल कल्याण समिति द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को सौंदर्य प्रसाधनों में उपयोग किए जाने वाले रासायनिक घटकों से बचाना तथा लडकियों में इसके विषय में जागरूकता निर्माण करना है । इस अभियान का उद्देश्य लडकियों को त्वचा रोगों से बचाना है ।
पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाली सबसे घातक वस्तु ।
‘लिपस्टिक-फ्री कैंपस’ अभियान का उद्घाटन करते समय कवि कुरिपुझा श्रीकुमार ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य जन्म से ही सुंदर होता है, फिर हमें सौंदर्य प्रसाधनों (कॉस्मेटिक) की आवश्यकता ही क्या है ? बाहरी दिखावे की अपेक्षा आंतरिक सौंदर्य अधिक महत्वपूर्ण होता है । पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाली वस्तुओं में इत्र के साथ-साथ सौंदर्य प्रसाधन सबसे अधिक घातक हैं ।
रसायनयुक्त कॉस्मेटिक उत्पादों से कैंसर का भय ।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी के अनुसार बाजार में मिलने वाले सस्ते कॉस्मेटिक उत्पादों में विषैले भारी धातु होते हैं, जो बच्चों में आंतों के कैंसर का कारण बन सकते हैं । ये विषैले रसायन छात्राओं द्वारा उपयोग की जाने वाली सामान्य लिपस्टिक में पाए जाते हैं, जबकि मेकअप किट में पारा और कैडमियम जैसे अस्वस्थ्यकर तत्व पाए गए हैं ।

‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला