(आई.एस.आई. अर्थात पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस — अंतर्सेवा गुप्तचर संस्था)

रांची (झारखंड) — रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम आक्रमण के प्रकरण में कुल ३ व्यक्तियों को बंदी बनाया । इनमें से एक आरोपी रांची का निवासी है, जबकि २ आरोपी लोहरदगा जिले के हैं । इनमें अमन अंसारी सीसीटीवी फुटेज में पेट्रोल बम फेंकते हुए दिखाई दिया । अमन दुबई के कारावास में रहते समय पाकिस्तान से जुडे लोगों के संपर्क में आया था। उसके पश्चात वह सीधे पाकिस्तानी हैंडलर्स (भारत में आतंकवादी गतिविधियों के नियंत्रण एवं संचालन करने वाले लोग) के संपर्क में आ गया । उसके शाहजाद भट्टी नामक आतंकवादी के संपर्क में होने की भी आशंका है । भट्टी पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के लिए कार्य करता है । अमन को कौन-कौन से निर्देश दिए गए थे तथा वह किन लोगों के संपर्क में था, इसकी जांच अब पुलिस कर रही है ।
१. जांच यंत्रणा इस आक्रमण के पीछे एक बडे नेटवर्क की संभावना व्यक्त कर रही है । जांच में यह पाया गया कि कार्यालय के बाहर मिला पेट्रोल बम घटना से कुछ समय पहले ही तैयार किया गया था । आरोपी पेट्रोल बम बनाने में पूरी तरह प्रशिक्षित नहीं थे ; वे इसे बनाना सीख रहे थे ।
२. आरोपियों की भर्ती सामाजिक माध्यमों के माध्यम से संपर्क स्थापित कर दी गई थी । आरोपियों की आयु लगभग २० से २२ वर्ष है । जांच यंत्रणा को संदेह है कि युवाओं को कट्टरपंथी नेटवर्क द्वारा प्रभावित किया गया । सामाजिक माध्यमों पर कुछ संदिग्ध संपर्कों की भी जांच की जा रही है । इस पूरे प्रकरण से संबंधित अनेक डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है ।
३. ‘राणा साहेब’ नामक एक कथित हैंडलर ने आरोपियों को पेट्रोल बम बनाने का वीडियो भेजा था । इसी वीडियो को देखकर आरोपियों ने बम बनाने का प्रयास किया था । जांच यंत्रणा अब इस हैंडलर की पहचान एवं उसके स्थान का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
आरोपी सैफ का पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास

बंदी बनाए ३ मुख्य आरोपियों में से सैफ ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया । १८ जून को प्रातः लगभग ११:३० बजे सैफ ने शौचालय की वेंटिलेशन खिडकी का शीशा तोडकर भागने में सफलता प्राप्त की । वह लोहरदगा स्थित अपने घर जाने के लिए बस में सवार हो गया था ,तब पुलिस दल ने उसे पकड लिया तथा उसे रांची वापस लाते समय, उसने पुनः भागने का प्रयास किया । सैफ ने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर भागने का प्रयास किया था, जिसके पश्चात पुलिस को प्रत्युत्तर में कार्यवाही करनी पडी । इस समय सैफ के पैर में गोली लगी । इसके पश्चात उसे उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया ।
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’