जम्मू-कश्मीर के लिए १ सहस्र ३५० कोटि रुपए के आर्थिक ‘पैकेज’ की घोषणा

कोरोना महामारी के कारण संकट में पडे व्यापारी और छोटे व्यवसायी की सहायता के लिए, उसी तरह पर्यटन क्षेत्र में आर्थिक सहायता की दृष्टि से प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर राज्य के १ सहस्र ३५० कोटि रुपए के आर्थिक ‘पैकेज’ देने की घोषणा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की ।

घुसपैठ को रोकने के लिए पाकिस्तान की सीमा पर अतिरिक्त ३००० सैनिकों को तैनात किया गया

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में वर्तमान में नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी सैनिकों की कुछ अतिरिक्त बटालियन तैनात हैं । भारतीय सेना किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है । सीमा पार की घुसपैठ रोकने में सेना को बडी सफलता मिली है ।

छः मास पहले ही चीनी सेना ने गस्ती की ओर जानेवाला भारतीयों का मार्ग बंद कर दिया ।

पैंगांग सरोवर के उत्तर में भारत की दस, ग्यारह, ग्यारह अ, बारह और तेरह ऐसी पांच चौकियों की ओर जाने का मार्ग २०२० के मार्च / अप्रैल में ही बंद किया था, ऐसी जानकारी मिली है ।

मडगाव विस्फोट प्रकरण के आरोपियों के निर्दोषत्व पर मुंबई उच्च न्यायालय के गोवा खंडपीठ द्वारा ठप्पा

मडगाव में वर्ष २००९ में दीपावली की पूर्वसंध्या को हुए विस्फोट के प्रकरण में ६ आरोपियों के निर्दोषत्व पर मुंबई उच्च न्यायालय के गोवा खंडपीठ ने ठप्पा लगा दिया है ।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण द्वारा बंगाल और केरल से ‘अल-कायदा’ के ९ आतंकवादी गिरफ्तार

कोलकाता/थिरुवनंतपुरम – राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने (‘एन.आई.ए.’ने) १९ सितंबर को सवेरे बंगाल और केरल राज्यों में छापा मारकर वहां से जिहादी आतंकवादी संगठन ‘अल-कायदा’ के ९ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है ।

‘ऑनलाइन’ शिक्षा के लिए गरीब विद्यार्थियों को निःशुल्क साधन उपलब्ध करवाएं ! – देहली उच्च न्यायालय का विद्यालयों को आदेश

ऑनलाइन शिक्षा के लिए लैपटॉप, भ्रमणभाष, इंटरनेट आदि आवश्यक होने के कारण ये सुविधाएं सरकारी और निजि विद्यालय गरीब विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध करवाएं, ऐसा आदेश देहली उच्च न्यायालय ने १८ सितंबर को दिया है ।

डेयरी के नाम पर गोहत्या करनेवाला कीरतपुर (उत्तर प्रदेश) नगरपालिका का नगर अध्यक्ष अब्दुल मन्नन फरार

कीरतपुर (उत्तर प्रदेश) नगरपालिका के नगर अध्यक्ष अब्दुल मन्नन के बगीचे में स्थित डेयरी में गोहत्या होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने वहां छापा मारा, तब मन्नान सहित ४ लोग भाग गए तथा ६ लोगों को गिरफ्तार किया गया ।

वर्ष २०२१ की जनगणना में आदिवासी अपना धर्म ‘हिन्दू’ न बताएं; इसके लिए ईसाई मिशनरी और साम्यवादियों का दबाव

रा. स्व. संघ के एक ब्यौरे से यह बात सामने आई है कि ईसाई मिशनरी और साम्यवादी देश के आदिवासियों पर दबाव बना रहे हैं कि, वे वर्ष २०२१ में होने जा रही जनगणना के समय अपना धर्म ‘हिन्दू’ न बताएं ।

एक नाबालिग हिन्दू लडकी को हिन्दू नाम बताकर, ४ पत्नियों और ४ बच्चों वाले एक कट्टरपंथी ने प्रेम के जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण किया

मेरठ के निवासी ४२ वर्षीय अब्दुल्ला जिसकी ४ पत्नियां और ४ बच्चे हैं, उसने एक १७ वर्षीय हिन्दू लडकी को प्रेम के जाल में फसाने के लिए अपना नाम ´अमन चौधरी’ बताया ।

१२ वर्ष की बच्ची का अपहरण करने के आरोप में ७ लोग बंदी

एक १२ वर्ष की लडकी जिसका अपहरण ११ सितंबर को इबादतनगर में किया गया था, चार दिनों के पश्चात पुलिस को उसे ढूंढने में सफलता मिली ।