कोरोना से मृत व्यक्तियों के मृत्यु प्रमाणपत्र पर कोरोना का उल्लेख क्यों नहीं है ? – सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र सरकार से प्रश्न
“कोरोना से मृत व्यक्तियों के मृत्यु प्रमाणपत्र पर कोरोना का उल्लेख क्यों नहीं है ? यदि सरकार उनके परिजनों के लिए कोई योजना लागू करती है, तो उन्हें इसका लाभ कैसे प्राप्त होगा ?”, ऐसा सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से पूछा है । क्या ‘कोरोना पीडित’ के मृत्यु प्रमाणपत्र पर ‘कोरोना’ यह मृत्यु का कारण लिखा जा सकता है ? क्या सरकार ऐसे लोगों के परिवारों को ४ लाख रुपये के मुआवजे का भुगतान कर सकती है ?