राजस्थान की घटना
(ट्रायल रूम अर्थात कपडे बदलने का कक्ष)
झुंझुनू (राजस्थान) – राजस्थान के झुंझुनू जिले के चिडावा क्षेत्र में स्थित ‘जमजम कलेक्शन’ नामक कपडों की दुकान में सेल्समैन के रूप में कार्यरत शाहरुख मनियार को ट्रायल रूम में महिलाओं के गुप्त वीडियो बनाते हुए पकडा गया । पुलिस ने आरोपी शाहरुख को बंदी बना लिया है ।
१. ६ जून को एक महिला अपने पति तथा बच्चों के साथ इस दुकान में खरीदारी करने गई थी । चुने हुए कपडे पहनकर देखने के लिए वह ट्रायल रूम में गई । वहां उसे पता चला कि शाहरुख मनियार कमरे की छत में बने एक छोटे से छेद से मोबाइल फोन द्वारा उसका वीडियो बना रहा था ।
२. महिला तुरंत बाहर आई तथा उसने अपने पति को इस घटना की जानकारी दी । उसके पति ने शाहरुख को वीडियो देखते हुए रंगे हाथों पकड लिया । इसके बाद पीडिता ने तत्काल पुलिस को बुलाया ।
३. पुलिस ने शाहरुख का मोबाइल फोन जांचा तो उसमें दुकान में आने वाली कई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो तथा चित्र मिलें ।
४. आगे की जांच में यह भी सामने आया कि केवल शाहरुख ही नहीं, बल्कि दुकान का मालिक एवं अन्य कर्मचारी भी इस अपराध में सम्मिलित थे ।
५. पीडिता का आरोप है कि दुकान के मालिक तथा उसके सहयोगियों ने इस घटना को दबाने का प्रयास किया । उन्होंने अपयश (बदनामी) का डर दिखाया तथा पुलिस में शिकायत न करने के बदले पैसे देने की भी पेशकश की । जबकि, पीडिता अपने निर्णय पर अडिग रही एवं उसने पुलिस को बुलाकर शिकायत प्रविष्ट कराई ।

मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी