नई देहली – स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा लिए गए एक नए निर्णय के अनुसार, १८-४४ वर्ष की आयु वर्ग के लोग अब ऑनलाइन पंजीकरण के बिना भी कोरोना का टीका लगवा सकते हैं; परंतु वर्तमान में यह सुविधा केवल सरकारी केंद्रों में ही उपलब्ध होगी । निजी चिकित्सालयों के केंद्रों के लिए अभी भी ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक होगा तथा टीकों का आबंटन आरक्षित करना होगा ।
टीकाकरण केंद्रों पर भीड रोकने के लिए इसके पूर्व सरकार द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य किया गया था; परंतु ऑनलाइन पंजीकरण में कठिनाइयां आ रही थीं । एक तो यह कि ग्रामीणों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं, उन्हें टीका आरक्षित करने में कठिनाई आ रही थी । अनेक राज्यों में लोग टीका स्लॉट आरक्षित करने के पश्चात भी टीकाकरण के लिए केंद्र पर नहीं पहुंचते थे । इस स्थिति में, ये टीके के खुराक बेकार हो जाते; परंतु अब शेष टीके उन्हें लगाए जाएंगे जो पंजीकरण के बिना आए हैं ।
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !