शीतपेय देकर बेसुध (अचेत) कर किया बलात्कार !

नई देहली – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित गीता कलोनी क्षेत्र में आयु २५ वर्ष की महिला से रिक्षाचालक मुहम्मद ओमर ने बलात्कार किया । ओमर ने अपनी रिक्शा से यात्रा करनेवाली महिला को नशीला पदार्थ खिलाया तथा उसका बलात्कार किया । इस प्रकरण में पुलिस ने ओमर को बंदी बनाया है ।
पुलिस आयुक्त (उत्तर दिल्ली) मनोज कुमार मीना ने कहा, ‘२६ मई को कोतवाली पुलिस थाने में बलात्कार एवं लूट के संदर्भ में दूरभाष आया । परिवाद के आधार पर जब पुलिस घटनास्थल पहुंची, तब पीडित महिला घायल थी तथा उसे रक्तस्राव हो रहा था । उस महिला के निकट उसका तीन वर्ष आयु का बेटा था । पुलिस ने तात्काल उस महिला को चिकित्सालय में भर्ती किया । उसकी चिकित्सकीय जांच की गई है । उसमें पाया गया है कि आरोपी ने महिला से बलात्कार किया है ।’
पीडित महिला का स्वास्थ्य ठीक होने के पश्चात उसने पुलिस को जानकारी दी है ।
उसने कहा, ‘मैं बिहार की निवासी हूं तथा पंजाब में अपने पति से मिलने जा रही थी । २६ मई को मैं नई देहली रेल-स्थानक पर उतरकर बाजार में गई । वापस आते समय मैंने ई-रिक्षा की । तब रिक्शाचालक ने मुझे शीतपेय दिया । वह पीने से मैं बेसुध हो गई । तदुपरांत आरोपी मुझे निर्जन स्थान पर ले गया । उसने प्रथम मुझ पर बलात्कार किया । जब मेरी सुध वापस आने लगी, तब मैंने उसका विरोध किया । तभी आरोपी ने मुझे शांत करने हेतु मेरे माथे पर इंट मार दी । मैं पुनः बेसुध हो गई । ठीक होने पर मैंने देखा कि मेरा भ्रमणभाष एवं ३ सहस्र रुपए नहीं है ।’
पुलिस ने महिला के परिवाद पर से जांच आरंभ की है । अनुमान से ५०० सीसीटीवी चित्रीकरणों की जांच के उपरांत ई-रिक्शा को पहचाना गया है । आरोपी के नाम की जानकारी मिली है । तदनंतर खोज अभियान हाथ ले कर पुलिस ने आरोपी रिक्शाचालक ओमर को नियंत्रण में लिया है । इस प्रकरण में पुलिस आगे की जांच कर रही है ।
संपादकीय भूमिकामहिलाओं के लिए देश की राजधानी असुरक्षित होना, सरकारी तंत्रों के लिए लज्जाजनक ! |
Pakistani Spy : जैसलमेर (राजस्थान) से पाक के लिए गुप्तचरी (जासूसी) करने वाले मुसलमान को बंदी बनाया गया
Modi-Trump G7 Meet : मोदी-ट्रम्प के बीच १६ महीने उपरांत फ्रांस में हुई प्रत्यक्ष बैठक !
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali
अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई भी सिरप नहीं मिलेगा !
IAF Officer Wife Rape : वायुसेना के अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, २ आरोपियों को ५ दिन की पुलिस की निगरानी ( हिरासत )
भारत हिन्दू बहुल देश होकर भी धर्मनिरपेक्ष । कोई इस्लामी देश धर्मनिरपेक्ष हो, तो बताईए – राजा भैय्या, विधायक, उत्तरप्रदेश