इजराइली बंधकों की रिहाई की मांग !
न्यूयॉर्क (अमेरिका) – भारत ने संयुक्त राष्ट्र में इजरायल और हमास के बीच युद्ध समाप्त करने हेतु पॅलेस्टाईन की मांग को समर्थन देने की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि अगर पॅलेस्टाईन एक राष्ट्र के रुपमें घोषित होता है, तो वहां के लोग अपने देश में सुरक्षित रह सकेंगे।
कंबोज ने हमास द्वारा इजरायली बंधकों को मुक्त करने की भी मांग की। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद को कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। भारत ने सदैव आतंकवाद का विरोध किया है और इसके आगे भी करता रहेगा। इजराइल और हमास दोनों को अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और मानवीय कानूनों का पालन करना चाहिए। इस समय, भारत ने गाजा में मानवीय सहायता बढ़ाने के लिए देशोसे आवाहन किया।
१८ अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पॅलेस्टाईन की स्थायी सदस्यता का प्रस्ताव रखा गया था। अमेरिका के असहमती के कारण (व्हेटो)संयुक्त राष्ट्र में इस प्रस्ताव को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा किसी प्रस्ताव को अपनाने के बाद ही इसे मतदान के लिए संयुक्त राष्ट्र में भेजा जाता है।

Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।