भारत ने चीन को सुनाई खरी-खरी ।

नई दिल्ली – भारत ने सदैव ही चीन की संप्रभुता का सम्मान किया है; परंतु सीमा पर चीन के कृत्यों के विषय में ऐसा नहीं कहा जा सकता । जब संप्रुभता से संबंधित सूत्रों का विषय आता है, तब वास्तव में भारत ही ये सूत्र रखते आया है । भारत किसी भी प्रकार से चीन की संप्रभुता का उल्लंघन नहीं करता । इस सूत्र के विषय में हमारी भूमिका सदैव ही एक जैसे ही रही है । चीन ने वर्ष १९६३ से जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के कुछ क्षेत्रों पर अवैधरूप से नियंत्रण स्थापित किया है । इन क्षेत्रों पर भारत का अधिकार स्वयं चीन भी आधिकारिक रूप से स्वीकार करता है । जम्मू-कश्मीर के भारत के स्वामित्व वाले क्षेत्र में चीन की कुछ परियोजनाएं भी चल रही है तथा हम उसका विरोध करते हैं, इन शब्दों में भारत के विदेश मंत्रालय ने चीन को खरी-खरी सुनाई । भारत ने चीन के क्षेत्रों पर नियंत्रण स्थापित किए जाने का तथा संप्रभुता के उल्लंघन का आरोप लगाया था । उस पर भारत ने उक्त प्रत्युत्तर किया ।
चीन के द्वारा विदेशमंत्री एस्. जयशंकर एवं चीन के विदेशमंत्री वाँग ई के मध्य हुई बैठक का आधिकारित विवरण प्रसिद्ध किए जाने के उपरांत भारत का यह वक्तव्य सामने आया है । इसमें जयशंकर द्वारा ऐसा कहा जाने का दावा किया गया था कि ताइवान एवं तिब्बत के विषय में भारत की भूमिका पहले जैसी ही है तथा भारत चीन की संप्रभुता का सम्मान करता है ।
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”