
पुणे (महाराष्ट्र) – भारत इतिहास संशोधक मंडल में हाल ही में पाक्षिक सभा संपन्न हुई , जिसमें औरंगज़ेब के दरबार के अधिकृत कागजातों में से ‘जवाबित-ए-आलमगिरी’ इस अप्रकाशित लेख में औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज के साथ किए निर्घृण और नृशंस प्रताडना और हत्या का अप्रकाशित साक्ष्य प्रस्तुत किया गया । उपर्युक्त दस्तावेज प्रसिद्ध फारसी विशेषज्ञ राजेंद्र जोशी को ‘अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय’ के ग्रंथालय में मिला , जिसे उन्होंने मंडल के विद्यार्थियों को सुपुर्द किया । इस दस्तावेज पर संशोधन मंडल के फारसी भाषा के अध्ययनकर्ता सत्येन वेलणकर, पराग पिंपळखरे, रोहित सहस्त्रबुद्धे, मनोज दाणी, गुरुप्रसाद कानिटकर आदि ने किया , जिसे प्रतिनिधि रूप में पराग पिंपळखरे ने सभा में रखा । इस संबंध में श्रोताओं द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का उनके साथ गुरुप्रसाद कानिटकर और सत्येन वेलणकर ने उत्तर दिए । इसके लिए फारसी विशेषज्ञ राजेंद्र जोशी ने स्वयं के विद्यार्थियों का अभिनंदन और प्रशंसा की ।
The historical record documenting the brutal torture of Chhatrapati Sambhaji Maharaj was found in the library of ‘Aligarh Muslim Vidyapitha’!#chhatrapatisambhajimaharaj martyred himself for the protection of Hinduism, this incident has now again come to the fore ! – Historian… pic.twitter.com/kFZAGlVUOK
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 10, 2024
छत्रपति संभाजी महाराज ने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया, यह पुनः सामने आया है ! – इतिहास विशेषज्ञ पांडुरंग बलकवडे

मंडल के सचिव और इतिहास विशेषज्ञ पांडुरंग बलकवडे ने कहा कि इतिहास के संशोधन में विरोधी पक्ष के साक्ष्य को भी उतना ही महत्व होता है । यह साक्ष्य प्रत्यक्ष रूप से औरंगजेब के दरबार के सरकारी कामकाज के कागजपत्रों के होने से इसकी सत्यता के विषय में संदेह नहीं कर सकते । छत्रपति संभाजी महाराज ने औरंगजेब द्वारा दिखाए गए किसी भी प्रलोभन में न आकर उससे अविरत संघर्ष किया, साथ ही स्वराज के और हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया, यह पुनः सामने आया है । बलकवडे ने भी मंडल के सभी अध्ययनकर्ताओं की प्रशंसा की । यह दस्तावेज पूर्णरूप से उपलब्ध कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित करेंगे, ऐसा आश्वासन उन्होंने उपस्थित लोगों को दिया ।
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार