विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की मुख्यमंत्री से मांग

मुंबई (महाराष्ट्र) – अलीबाग का नाम हिन्दू स्वराज्य के सूबेदार ’मायनाक भंडारी’ के नाम पर रखा जाना चाहिए । विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मांग की है कि अलीबाग का नाम बदलकर ’मायनाक नगरी’ कर दिया जाए । इस संबंध में नार्वेकर ने २२ मार्च को मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है ।
मायनाक भंडारी ने हिन्दू स्वतंत्रता से पहले अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी । पत्र में नार्वेकर ने कहा कि उनकी वीरता के स्मरण में ‘अलीबाग’ शहर तथा ‘अलीबाग’ तालुका का नाम ’मायनाकनगरी’ रखा जाना चाहिए । राहुल नार्वेकर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अलीबाग में मायनाक भंडारी का भव्य स्मारक बनाने की भी मांग की है । अखिल भारतीय भंडारी महासंघ की मांग पर राहुल नार्वेकर ने इस नाम परिवर्तन की मांग की है ।
सरखेल कान्होजी राजे आंग्रे के वंशज रघुजी राजे आंग्रे ने राय व्यक्त की है कि अलीबाग का नाम बदलकर ‘सरखेल कान्होजी राजे आंग्रे’ के नाम पर रखा जाना चाहिए ।
अलीबाग नाम अली नामक एक ऐतिहासिक अधिकारी के नाम पर पड़ा है ।

CJP Party : कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा पांच सितारा होटल में नाच-गाने के साथ दावत !
जेन-जी (Gen-Z) को यदि कोई लोग ईमानदार लगते हैं, तो वे तुरंत उनसे प्रभावित हो जाते हैं !
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
शांतिपूर्ण पद्धतिसे आंदोलन करना नागरिकों का संवैधानिक मौलिक अधिकार है ! – Supreme Court
विपक्षियों के कोलाहल के कारण संसद में परीक्षा सुधार विधेयक पर चर्चा नहीं हो सकी !
E20 Janta Party : ‘कॉकरोच जनता दल’ के पश्चात् सामाजिक माध्यमों पर ‘ई २० जनता दल’ की स्थापना