CJP Party : कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा पांच सितारा होटल में नाच-गाने के साथ दावत !

जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन एवं दावत का व्यय किसने किया ?, यह सामने आना चाहिए ! - वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी की मांग

नई दिल्ली – जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के कई दिनों तक चले विरोध प्रदर्शनों के उपरांत केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को त्यागपत्र देने पर विवश होना पडा । इसके पश्चात इस जीत की खुशी में अब कॉकरोच जनता पार्टी का एक पांच सितारा होटल में दावत (पार्टी) करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है ।

इस वीडियो में जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है तथा वहां नाच-गाना भी चल रहा है । यह वीडियो वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने अपने ‘X’ (ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया है । उन्होंने इस पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन का खर्च किसने उठाया ? यात्रा, भोजन एवं रहने का खर्च, साथ ही इस दावत का खर्च किसने किया ? इस पार्टी के पीछे कौन है ?, इसका पता लगाया जाना चाहिए ।

आत्महत्या के सूत्र पर आंदोलन करने वाले जश्न मना रहे हैं ! – बीजेपी नेता अमित मालवीय

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने पोस्ट करते हुए कहा कि,

हर किसी को कठोर श्रम के उपरांत आराम करने एवं जश्न मनाने का अधिकार है; परंतु उसके लिए समय एवं स्थान का भी महत्त्व होता है । जब कोई आंदोलन छात्रों के लिए न्याय की लडाई के रूप में किया जाता है एवं जिन छात्रों की आत्महत्या का उल्लेख उसकी नैतिक नींव के रूप में किया जाता है, तब उसके तुरंत उपरांत ऐसे जश्न के दृश्य कई लोगों को संवेदनशीलता की कमीवाले लग सकते हैं ।

संपादकीय भूमिका

कौन क्या करे ?, यह हर किसी का व्यक्तिगत अधिकार है; परंतु ‘NEET’ प्रश्नपत्र लीक होना एवं उसके कारण २१ छात्रों द्वारा आत्महत्या किया जाना, इस विषय पर आंदोलन करनेवाले लोग आंदोलन में मिली जीत को यदि इस तरह से मना रहे हैं, तो क्या यह नैतिक एवं तर्कसंगत है ?, ऐसा प्रश्न उपस्थित होता है !