राजस्थान में जयपुर से भाजपा के सांसद रामचरण बोहरा की मांग

अजमेर (राजस्थान) – अजमेर में ‘ढाई दिन का झोपडा’ नाम की मस्जिद, यह पहले मंदिर होने के कारण इसे हिन्दुओं को सौंपने की मांग जोर पकडने लगी है । भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि, इस स्थान पर पुनः एक बार संस्कृत मंत्रों की ध्वनि गूंजेगी । इसी विषय में उन्होंने पर्यटन तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी को पत्र लिखकर यह स्थान हिन्दुओं को लौटने की मांग की है ।
१. ‘ढाई दिन का झोपडा’ मस्जिद, मूल रूप से सरस्वती कंठभरत महाविद्यालय थी, जो श्री सरस्वतीदेवी को समर्पित थी । वहां मंदिर भी था । वर्ष ११९२ में मोहम्मद गोरी ने महाराज पृथ्वीराज चौहान को पराजित कर अजमेर पर अधिकार कर लिया ।
२. इसके उपरांत गोरी ने उसके गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक को शहर के सभी मंदिर नष्ट करने का आदेश दिया । साथ ही उसने शहर में उन्हीं स्थानों पर ६० घंटे के भीतर मस्जिद निर्माण का भी आदेश दिया था । संस्कृत महाविद्यालय के स्थान पर ढाई दिनों में मस्जिद का निर्माण पूर्ण होने के कारण इस मस्जिद को ‘ढाई दिन का झोपडा’ कहा जाता है ।
३. बोहरा ने पत्र में कहा है कि वर्तमान में वहां खडी वास्तु, भारतीय समाज पर लगा हुआ कलंक है । इसलिए उस वास्तु उसके मूल स्वरूप में वापस लाना महत्वपूर्ण है ।
संपादकीय भूमिका
|
महिला के गले के आभूषण छीननेवाले कामिल एवं अहमद को बंदी बनाया गया ।
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
Tamilnadu Annamalai : तमिलनाडू भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के. अण्णामलाई स्वयं का राजनीतिक दल बनाएंगे ।
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !