शिक्षा राज्य मंत्री द्वारा पुस्तकों का लोकार्पण !

कर्णावती (गुजरात) – गुजरात के विद्यालयों में आगामी शैक्षणिक सत्र से श्रीमद्भगवद गीता पढाई जाएगी । शिक्षा राज्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने २२ दिसंबर को गीता जयंती के अवसर पर यह घोषणा की थी । उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से कक्षा ६ से ८ वीं तक के विद्यार्थियों को गीता पढाई जाएगी । इसके लिए श्री पानशेरिया के कर कमलों द्वारा पुस्तकें लोकार्पित की गईं।
(सौजन्य : Aaj Tak)
पानशेरिया ने आगे कहा कि,
१. सनातन हिन्दू धर्म का सबसे महान ग्रंथ ‘श्रीमद्भगवत गीता’ हमारे संपूर्ण जीवन का सार है । इसमें उत्तम समाज के निर्माण के लिए आध्यात्मिकता, प्रबंधन, नेतृत्व, रचनात्मकता एवं जीवनमूल्य आदि जैसे अनेक अद्वितीय सूत्र हैं ।
२. मुझे आनंद है कि छात्र गीता का पठन, मनन एवं चिंतन करेंगे तथा जीवन की विषमताओऺ से पराजित न होकर उच्च लक्ष्य प्राप्त करेंगे । जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण आमूलाग्र परिवर्तित । अल्प आयु में प्राप्त शिक्षाआजीवन स्मरण में रहती है ।
संपादकीय भूमिकायदि गुजरात में यह संभव है, तो अन्य राज्यों तथा केंद्र सरकार के अधीन शिक्षण संस्थानों में भी हिन्दू धर्मग्रंथ पढाने का निर्णय लिया जाना चाहिए |
जेन-जी (Gen-Z) को यदि कोई लोग ईमानदार लगते हैं, तो वे तुरंत उनसे प्रभावित हो जाते हैं !
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
शांतिपूर्ण पद्धतिसे आंदोलन करना नागरिकों का संवैधानिक मौलिक अधिकार है ! – Supreme Court
विपक्षियों के कोलाहल के कारण संसद में परीक्षा सुधार विधेयक पर चर्चा नहीं हो सकी !
E20 Janta Party : ‘कॉकरोच जनता दल’ के पश्चात् सामाजिक माध्यमों पर ‘ई २० जनता दल’ की स्थापना
(कथित) ‘वर्तमान में (प्रारम्भिक स्तर) जमीनी स्तर पर युवाओं में जागृति लाना ही हमारा लक्ष्य ’