पाकिस्तान के मानवाधिकार संगठन के हिन्दू नेता ने व्यक्त की चिंता !

कराची (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिन्दुओं के मंदिरों पर हो रहे आक्रमणों से वहां स्थित ‘पाकिस्तान देरावर इत्तेहाद’ मानवाधिकार संगठन के प्रमुख शिव काछी ने सिंध सरकार से चिंता व्यक्त करते हुए मंदिरों पर आक्रमण करनेवालों को दंड देने की मांग की है । उन्होंने कहा ‘जबतक धर्मांधों पर कार्रवाई नहीं होती, तबतक हिन्दुओं के मंदिरों पर इसी प्रकार आक्रमण होते रहेंगे ।’
A prominent #Pakistani human rights activist has voiced concern over targeting of Hindus in the Sindh province in response to Seema Haider Jakhrani’s incident and urged the government to take punitive action against those attacking #Hindu #temples.https://t.co/0Vg1DvPFrU
— Economic Times (@EconomicTimes) July 17, 2023
शिव काछी ने आगे कहा, ‘ऐसा लगता है, सिंध के हिन्दुओं के मंदिरों पर हो रहे आक्रमण सिंध में पाकिस्तानी हिन्दुओं की अग्निपरीक्षा का आरंभ है ।’ नदी – घाटी के विस्तार में छुपकर लूट करनेवाले प्रतिदिन वीडियो प्रसारित करते हैं । उसमें वे पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर हिन्दू युवक से विवाह करने के लिए भागकर भारत आई, इसका प्रतिशोध लेने के लिए वे हिन्दुओं को मार डालना, उनका अपहरण करना, हिन्दू महिलाओं का बलात्कार करना, साथ ही मंदिरों की तोडफोड जैसे कृत्य कर रहे हैं । सीमा ने जो कुछ किया, वह अनुचित ही है; परंतु उसके साथ यहां के हिन्दुओं को क्या संबंध है ? वह एक मुसलमान महिला है तथा उसने जो कुछ किया, वह उसका व्यक्तिगत निर्णय था । सिंध में हिन्दू महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, हिन्दुओं का धर्मांतरण आदि घटनाओं को लेकर कुछ माह से हम निरंतर सिंध सरकार से परिवाद कर रहे हैं ।
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध