Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध

गांजा पीने का आरोप

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हरफनमौला (ऑलराउंडर) खिलाड़ी मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ३ महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। उनकी जांच में गांजे से संबंधित प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया।

१. परिषद की जानकारी के अनुसार, वर्ष २०२६ में आयोजित ‘टी-२० विश्व कप’ प्रतियोगिता के समय पाकिस्तान तथा नीदरलैंड के बीच हुए मैच के बाद मोहम्मद नवाज का नमूना (सैंपल) जांच के लिए लिया गया था। उसमें उनके शरीर में गांजे के अंश पाए गए। यह पदार्थ मादक पदार्थों (ड्रग्स) के सेवन की श्रेणी में आता है।

२. इस संदर्भ में परिषद ने स्पष्ट किया कि जांच में नवाज ने स्वीकार किया कि उन्होंने गांजे का सेवन खेल में अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए नहीं, बल्कि प्रतियोगिता के समय के अतिरिक्त (अन्य समय पर) किया था। इस कारण उन पर प्रदर्शन बढ़ाने वाले मादक पदार्थ (परफॉर्मेंस एनहांसिंग ड्रग्स) लेने का दोष सिद्ध नहीं हुआ एवं इसी कारण नवाज को कम सजा मिली। परिषद ने नवाज पर ३ महीने का प्रतिबंध लगाया; परंतु यह सजा १ मई २०२६ से लागू हुई; क्योंकि उसी दिन से उन्होंने स्वयं ही अस्थायी निलंबन स्वीकार कर लिया था। नवाज ने नशामुक्ति कार्यक्रम को पूरा करने पर भी अपनी सहमति व्यक्त की। लगभग ढाई महीने का समय बीतने के बाद नवाज पर से अस्थायी निलंबन हटा लिया गया l

कुछ दिनों पहले ही भारत के केंद्रीय गृह मंत्रालय के पूर्व अवर सचिव मणि ने कहा था कि ‘पाकिस्तान के खिलाड़ी भारत दौरे पर आते समय मादक पदार्थों की तस्करी करते थे’। इस घटना से उसकी सत्यता सिद्ध होती है!