|
(स्टेटस रखना अर्थात कोई जानकारी अथवा चित्र प्रदर्शित करना)

जोधपुर (राजस्थान) – यहां वॉट्स एप पर ‘द केरल स्टोरी’का स्टेटस रखने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता अभिषेक सरगरा को धर्मांधों ने पीटा । अली, अमन और पिंटू के विरोध में अपराध प्रविष्ट किया गया है । उन्होंने अभिषेक को उसका शिरच्छेद करने की धमकी भी दी है ।
जोधपुर में 'द केरल स्टोरी' का स्टेटस लगाने पर एक युवक के साथ मारपीट कर उसका गला काटने की धमकी दी गई. मारपीट से हताश युवक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़ा है-@abp_karan की रिपोर्ट #TheKeralaStory #Crime #Jodhpur #Rajasthan https://t.co/yoWhXNwZPX
— ABP News (@ABPNews) May 8, 2023
आरोपियों को उन्हीं की भाषा में उत्तर देंगे ! – विहिंप
अभिषेक ने स्टेटस में लिखा था, ‘द केरल स्टोरी’ एक अच्छा चलचित्र है । अपना धर्मांतर रोकने के लिए जगत की प्रत्येक युवती को इसे देखना चाहिए ।’ इस पर अली, अमन एवं पिंटू ने रात में अभिषेक को उसके घर जाते समय रास्ते में रोका और पूछा ‘तुम हमारे धर्म को अपकीर्त क्यों कर रहे हो ?’ इस पर अभिषेक ने कहा, ‘मैंने स्टेटस पर जो रखा है, उसमें गलत क्या है ?’ इस अवसर पर अभिषेक के पास उसका अपना भ्रमणभाष संच नहीं था, इसलिए वह इन तीनों को अपने घर ले गया और उसने उस पर रखा स्टेटस दिखाया । तब तीनों ने उसे पीटा और वहां से भाग गए । इसके पश्चात विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत की और तीनों को बंदी बनाने की मांग की । विहिंप के नेता जितेंद्र शर्मा बोले ‘‘हम आरोपियों को उन्हीं की भाषा में उत्तर देेंगे !’’
संपादकीय भूमिकाइस घटना से ध्यान में आता है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होने से वहां धर्मांधों को कुछ अधिक ही छूट मिलती है ! |
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न