
उज्जैन (मध्य प्रदेश) – अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ व स्वामी करपात्री फाउंडेशन के प.पू. समर्थ श्री त्र्यंबकेश्वर चैतन्य महाराजजी (करपात्री धाम, वृंदावन) के दर्शन लेकर उन्हें गोवा में हो रहे वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव के लिए आमंत्रित किया गया । इस समय प.पू. समर्थ श्री त्र्यंबकेश्वर चैतन्य महाराजजी ने शुभाशीष देते हुए वहां उपस्थित स्वामी श्री श्रीधरानंद सरस्वती महाराजजी (नेमावर, म.प्र.) एवं करपात्री धाम काशी के प.पू. स्वामी श्री सर्वेश्वरानंद सरस्वती महाराजजी को हिन्दू राष्ट्र के लिए होनेवाले महोत्सव के विषय में बताकर शुभाशीष देने के लिए कहा । सभी संतों ने हिन्दू राष्ट्र-स्थापना के लिए समर्थन देते हुए इस हेतु आशीर्वाद प्रदान किया । साथ ही ‘‘इस महोत्सव को आने के लिए प्रयास करूंगा’’, ऐसे प.पू. समर्थ श्री त्र्यंबकेश्वर चैतन्य महाराजजी ने इस समय बताया । इस समय हिन्दू जनजागृति समिति के मध्य प्रदेश एवं राजस्थान समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया एवं श्री. शैलेंद्र सेठियाजी उपस्थित थे ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार