भारत, हिन्दू समाज एवं प्रधानमंत्री के विषय में विद्वेष फैलानेवाले ‘बीबीसी’ पर कठोर कार्यवाही करें !

बोकारो (झारखंड) – इसी विषयों के संदर्भ में बिहार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से हिन्दू जनजागृति समिति ने आंदोलन के माध्यम से मांगें रखी हैं । इस प्रकार हिन्दुओं की श्रद्धा को पैरों तले कुचलनेवालों के विरोध में हिन्दू राष्ट्र-जागृति आंदोलन के अंतर्गत गांधी चौक, सिटी सेंटर, सेक्टर ४, स्टील सिटी बोकारो में भी आंदोलन किया गया । ‘प्रभु श्रीराम का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’ आदि नारे लगाए गए । यदि ‘श्रीरामचरितमानस ग्रंथ’ नफरत फैलानेवाला है, तो हिन्दुओं को ‘काफिर’ कहकर उनकी हत्या करने के लिए बतानेवाला और महिलाओं को ‘शैतान’ माननेवाले ग्रंथों के विषय में इन्हें क्या कहना है ? ऐसा प्रश्न समिति के पूर्व-पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक, श्री. शंभू गवारे ने प्रस्तुत किया है ।
आंदोलन के पश्चात श्री. कुलदीप चौधरी, उपायुक्त, बोकारो को ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है । आंदोलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सर्वश्री अरुण कुमार, अशोक कुमार यादव, कृष्णदेव मोदी, बिजेन्द्र नारायण दत्त, भाजपा से सर्वश्री रोहित लाल सिंह, योगेन्द्र कुमार, मनीष कुमार पांडेय, भारतीय मजदूर संघ से सर्वश्री कृष्णा राय, राम श्रेष्ठ चौधरी एवं हिन्दू जनजागृति समिति से पूर्व-पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक श्री शंभू गवारे, सर्वश्री रणजीत सिंह, अनुरंजन कुमार, राजेश सिंह सम्मिलित थे ।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !