सनातन संस्था के संस्थापक परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के ८० वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर ‘हिन्दू एकता शोभायात्रा’ का आयोजन किया गया । इन शोभायात्राओं में से सोलापुर में ५ सहस्र ५००, पुणे में ५ सहस्र, तथा गोवा में २ सहस्र हिन्दू धर्मप्रेमियों की उपस्थिति में संपन्न इन शोभायात्राओं में हिन्दू एकता का अविष्कार देखने को मिला । इन शोभायात्राओं में शुभचिंतकों ने परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी का छायाचित्र रखी पालकी का पूजन किया, तथा अनेक जिज्ञासुओं ने धर्मध्वज और पालकी पर पुष्पवर्षा की । इन शोभायात्राओं को मिला हुआ उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर सनातन के कार्य का समर्थन करनेवाली फलोत्पत्ति ही है !
पुणे


सोलापुर

सोलापुर में श्री. प्रेमकुमार झाड ने धर्मध्वज के साथ स्वरक्षा प्रशिक्षण के प्रदर्शन दिखानेवाले युवा दल पर भी पुष्पवर्षा की । उसके लिए उन्होंने अधिक फूल मंगवाए । इस अवसर पर उनकी आंखें कृतज्ञभाव से भर आई थीं । उन्होंने कहा, ‘‘ये लडके छोटी आयु में धर्मकार्य कर रहे हैं । मैं न्यूनतम फूलों की वर्षा कर तो उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर सकता हूं ।’’

शोभायात्रा में सम्मिलित धर्मप्रेमी उद्योगपतियों ने उस्फूर्तता से कहा, ‘‘ऐसी शोभायात्रा गांव-गांव में होनी चाहिए ।’’ इस समय कुछ धर्मप्रेमियों की आंखों में भावाश्रु आ गए । उन्होंने कहा, ‘‘यह हिन्दू एकता शोभायात्रा देखकर ‘अब हिन्दू राष्ट्र आने ही वाला है’, इसकी निश्चिति हुई ।’’
सावंतवाडी

चिपळूण

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम !
संपादकीय : आर्थिक अनुशासन
हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की मध्य प्रदेश यात्रा !
ज्ञानमूर्ति, निर्गुण तत्त्व की नित्य अनुभूति देनेवाले एवं ब्रह्मानंद में निमग्न रहनेवाले सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी
सच्चिदानंद परब्रह्म गुरुदेवजी द्वारा ३० वर्ष पूर्व दिए गए आशीर्वचन को साधक क्षण-क्षण अनुभव कर रहे हैं !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी एकमेवाद्वितीय एवं अवतारी पुरुष क्यों हैं ?