|
|

बेलगांव (कर्नाटक) – यहां के धर्मांधों के स्वामित्ववाले नियाज होटल द्वारा उनकी बिर्याणी का विज्ञापन करने के लिए हिन्दू साधुओं का घृणास्पद अनादर किए जाने की घटना हाल ही में सामने आई है । इसके विरोध में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने बेलगांव के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन प्रस्तुत कर इस घटना पर तीव्र आपत्ति दर्शाते हुए इस होटल के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की है । इसके कारण कोई भी अप्रिय घटना न हो; इसके लिए पुलिस प्रशासन ने शहर में स्थित इस होटल की विविध शाखाओं में ताले लगा दिए हैं तथा होटल के बाहर पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है । (अनुचित कृत्य करनेवालों को सुरक्षा देने की अपेक्षा उन पर कठोर कार्यवाही करना आवश्यक है, इसे ध्यान में लीजिए ! – संपादक)
१. बेलगांव स्थित नियाज होटल ने सामाजिक माध्यमों से उनके द्वारा बनाई जानेवाली बिर्याणी का ‘पोस्टर’ (विज्ञप्ति) प्रसारित की है । उसमें एक हिन्दू संत को उनके भक्तों को संबोधित करते हुए दिखाया गया है । इस चित्र के उपर ‘नियाज की बिर्याणी खाने के उपरांत गुरुजी की प्रतिक्रिया !’ लिखा गया है तथा उसके नीचे ‘बलिदान नहीं, बिर्याणी दीजिए !’ लिखा गया है ।
२. इसके साथ ही हमारी बिर्याणी अन्यों द्वारा बनाई गई बिर्याणियों से कहती है, ‘अहं ब्रह्मास्मि’ (मैं ब्रह्म हूं) ऐसा लिखकर हिन्दुओं के महान श्लोक का भी अनादर किया गया है ।
३. दैनिक ‘लोकमत’ के अंग्रेजी जालस्थल पर नियाज होटल के व्यवस्थापन ने हिन्दुओं की भावनाएं आहत करनेवाला पोस्टर हटाकर हिन्दुओं से क्षमा मांगी है, यह समाचार प्रसारित किया है । (हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के उपरांत मांगी गई क्षमा का कोई अर्थ नहीं है । होटल से संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही हो, यही हिन्दुओं की मांग है ! – संपादक)
‘सांस्कृतिक आतंकवाद’ (‘कल्चरल टेररिजम’) का सामना करने के लिए केवल चर्चा नहीं, अपितु ठोस कार्य योजना आवश्यक !
धर्मांध मुसलमानों के राष्ट्रविघात संकटों से सतर्क करनेवाला ‘द बंगाल फाइल्स’ !
Hindu Oppose Bilaspur Church Inauguration : बिलासपुर (छत्तीसगढ) में पूजा घर के नाम पर एक चर्च का उद्घाटन हिन्दुओं के विरोध के कारण रद्द
Canada Hindu Temple Khalistani Attack : कनाडा में मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा आक्रमण
786 On Bareilly Temple ? : दिवाली के दिन देवी के मंदिर पर लिखा था ‘ ७८६’ !
Haveri Waqf Board Land Jihad : हावेरी (कर्नाटक) में हिन्दुओं के मंदिर वक्फ बोर्ड नियंत्रणमें लेने को लेकर तनाव