मंदिर का भी किया जाएगा स्थानांतरण
कोलकाता (बंगाल) – कोलकाता हवाई अड्डा प्राधिकरण ने ‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ की रनवे के निकट स्थित १३६ वर्ष पुरानी ‘बांकरा मस्जिद’ (जिसे ‘गौरीपुर जामा मस्जिद’ के नाम से भी जाना जाता है) को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है । इसके साथ ही हवाई अड्डे के निकट स्थित एक मंदिर को भी हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण एवं विस्तार योजना के अंतर्गत स्थानांतरित किया जाएगा । हवाई अड्डा अधिकारियों ने इस निर्णय की पुष्टि की है ।
१. हवाई अड्डा निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि यह स्थानांतरण एक व्यापक पुनर्विकास परियोजना का भाग है । धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन ने हवाई अड्डा परिसर के बाहर एक बडी एवं आधुनिक मस्जिद के निर्माण का प्रस्ताव रखा है । इस परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत हवाई अड्डे की वार्षिक यात्री संभालने की क्षमता 4 करोड तक बढने की आशा है ।
२. हवाई अड्डे के निकट स्थित एक मंदिर को भी हवाई अड्डे के सुधार एवं विस्तार योजना के अंतर्गत स्थानांतरित किया जाएगा । दमदम से भाजपा विधायक सौरव सिकदार ने कहा कि विकास कार्यों के संबंध में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा ।
३. इस महीने के आरंभ में नबान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक अधिकारियों एवं विधायकों के साथ हुई पहली बैठक में इस विषय पर चर्चा की गई थी ।
४. कोलकाता हवाई अड्डे को अधिक सक्षम तथा विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में इसे एक महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है ।

UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba