
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) – यहां साधु राममिलन दास उर्फ बाबा मिलन दास सिंह की हत्या करनेवाला इसराइल पुलिस के साथ हुई मुठभेड में मारा गया ।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि इसराइल एवं उसके साथी ताजपुर क्षेत्र में आने वाले हैं । इसके आधार पर १५ जून की प्रातः लगभग ४ बजे पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी । स्वयं को घिरा हुआ देखकर इसराइल ने पुलिस पर गोलीबारी आरंभ कर दी । जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें वह मारा गया ।
लाउडस्पीकर पर भजन-कीर्तन करने के कारण साधु राममिलन की हत्या !
इसराइल ने ९ जून को अपने साथियों के साथ मिलकर उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में साधु राममिलन दास की चाकू मारकर हत्या कर दी थी । साधु के परिजनों का आरोप है कि मंदिर में भजन-कीर्तन के लिए लाउडस्पीकर का उपयोग कुछ कट्टरपंथियों को पसंद नहीं था तथा इसी कारण उनकी हत्या की गई ।
साधु की हत्या के उपरांत आरोपी फरार हो गए थे । इस घटना के पश्चात परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे थे । पुलिस ने आरोपी को पकडने के लिए १ लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की थी । अब साधु राममिलन दास के परिवार ने पुलिस से मांग की है कि शेष आरोपियों के विरुद्ध भी कडी कार्रवाई की जाए ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला