श्री. गोपीचंद व्हनमारे, सोलापुर

तुलजापुर (जिला धाराशिव) : यहां के छत्रपति संभाजी महाराज (पुराना) बसस्थानक का कुछ ही दिन पूर्व नवीनीकरण किया गया । प्रशस्त बस स्थानक, आधुनिक प्रकाशदीप, पेयजल की, साथ ही यात्रियों के लिए बैठने की सुविधा, नया फर्श, बैठने के लिए मार्बल के चबुतरे आदि सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई गई हैं, परंतु यात्रियों द्वारा की जा रही गंदगी के कारण तथा यहां नियमितरूप से स्वच्छता न किए जाने के कारण यह नवीनीकरण कलंकित हुआ है ।

१. बस स्थानक परिसर में ‘नो पार्किंग’ (वाहन न खडे करें) का फलक होते हुए भी वहां दोपहिया एवं चारपहिया वाहन खडे किए जा रहे हैं । ‘नियमभंग करने पर आर्थिक दंड वसूला जाएगा’ के फलक होते हुए भी संबंधित वाहनों पर कार्यवाही होती हुई दिखाई नहीं देती ।

२. विभिन्न स्थानों पर पानमसाले की पिचकारियां मारी जाने से यात्रियों को खडे रहना पडता है ।

३. परिसर में एक जलशीतकरण यंत्र है, परंतु वह बंद होने के कारण यात्रियों को विवश होकर नल का पानी पीना पडता है । इस समस्या के कारण बाहर के बिक्रेता १५ रुपए मूल्य की पानी की बोतल २० रुपए में बेच रहे हैं, परंतु बसस्थानक के अधिकारी उनका विरोध नहीं करते, जिससे यात्रियों को अकारण खर्चा करना पडता है । इस विषय में डिपो प्रमुख को सूचित किए जाने पर ‘हम कार्यवाही करेंगे’, इसप्रकार का उठपटांग उत्तर मिलता है; परंतु वास्तव में कार्यवाही दिखाई नहीं दी ।

४. नियंत्रण कक्ष बंद स्थिति में है ।

वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !