नई दिल्ली – भूमि एवं समुद्री सीमाओं के निकट स्थित महत्त्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से आक्रमण होने की आशंका व्यक्त करते हुए जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय के समुद्री सुरक्षा विभाग ने चेतावनी जारी की है । इस पृष्ठभूमि में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं । संवेदनशील स्थानों पर एंटी-ड्रोन (ड्रोन-रोधी) प्रणाली तैनात करने का भी परामर्श दिया है ।
समाचार पत्र द हिन्दू (The Hindu) की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, डी.आर्.डी.ओ. (डिफेन्स रिसर्च अँड डेव्हलपमेंट ऑर्गनायझेशन) ने भी एक विशेष दल का गठन किया है, जिसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, गुप्तचर विभाग, एयर पोर्ट प्राधिकरण एवं सीमा सुरक्षा दल के अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है ।
इस दल की रिपोर्ट एवं गृह मंत्रालय की स्वीकृति मिलने के उपरांत संवेदनशील स्थानों पर एंटी-ड्रोन प्रणाली स्थापित करने के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा । हालांकि सूत्रों के अनुसार, पंजाब में पाकिस्तान की सीमा से सटे कुछ क्षेत्रों में इन प्रणालियों का परीक्षण पहले ही आरंभ हो चुका है ।

मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला