जलगांव में भूमि जिहाद का प्रकरण !
अनधिकृत कब्रें हटाने की श्रद्धालुओं की मांग I

मुंबई – जलगांव जनपद के मुक्ताईनगर तहसील में तापी तथा पूर्णा नदियों के संगम पर १ सहस्र २०० वर्षों से ऐतिहासिक श्री क्षेत्र चांगदेव महाराज का प्राचीन मंदिर स्थित है । यह भारतीय पुरातत्व विभाग के अंतर्गत संरक्षित स्मारक है । इस मंदिर में दरगाह का निर्माण किए जाने का आरोप लगाया गया है । मंदिर में कब्रें तथा उन पर हरी चादरें दिखाई दे रही हैं ।
१. प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिर परिसर में कब्र बनाकर अतिक्रमण करना अथवा अनधिकृत निर्माण कार्य करना अथवा भविष्य में लघु कब्र को दरगाह (मुस्लिमों का समाधि स्थल) में परिवर्तित करने के कुप्रयासों के कारण श्रद्धालु आहत हैं । (ऐसा ही प्रकरण मलंगगढ पर हुआ था तथा हिन्दुओं के श्रद्धाकेंद्र को धर्मांधों ने हथिया लिया था ! – संपादक)
२. ‘एरंडोल का पांडववाडा धर्मांधों के हाथ लग गया एवं कालांतर में हिन्दुओं को अनेक वर्षों तक उसके लिए संघर्ष करना पडा । ऐसा प्रकरण चांगदेव महाराज के मंदिर के विषय में घटित न हो । पुरातत्व विभाग को यहां की अनधिकृत कब्रें ध्वस्त कर देनी चाहिए’, ऐसी श्रद्धालुओं ने मांग की है ।
३. यह १२ वीं शताब्दी की हेमाडपंथी स्थापत्य शैली का मंदिर है तथा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर ने इसके पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था ।
४. ‘मंदिर के परिसर में भूमि जिहाद का प्रकरण चल रहा है एवं स्थानीय प्रशासन तथा भारतीय पुरातत्व विभाग को यह अतिक्रमण शीघ्र हटाना चाहिए’, ऐसी श्रद्धालुओं की मांग है ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
Muslim Reservation : मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता ! – नितेश राणे, मत्स्य व्यवसाय मंत्री
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।