
संकलनकर्ता : सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के माथे पर अंकित कमल सुस्पष्ट दिखाई देने का क्या कारण है ? वर्ष २०११ एवं वर्ष २०१२ की अवधि में उस कमल की ४ पंखुडियां अस्पष्ट दिखाई देती थीं तथा वर्ष २०१३ में वे सुस्पष्ट दिखाई देने लगी । ‘कमल का सुस्पष्ट होना’ क्या दर्शाता है ?
श्री. राम होनप :
१. संतों के माथे पर अंकित कमल सुस्पष्ट दिखाई देने का कारण

व्यक्ति की साधना मूलाधारचक्र से आरंभ होती है । ‘व्यक्ति की साधना एवं ईश्वर की कृपा’ के कारण उसकी कुंडलिनी ऊपर-ऊपर यात्रा करती है । व्यक्ति की आध्यात्मिक प्रगति सुषुम्ना नाडी के द्वारा होती है ।
संतों की आध्यात्मिक प्रगति के अंतिम चरण में सुषुम्ना नाडी का रूपांतरण ‘ब्रह्मनाडी’ में होता है । ब्रह्मनाडी का मिलन सहस्रारचक्र के स्थान पर स्थित आनंद के साथ होता है । यह प्रक्रिया पूर्ण होने पर सहस्रारचक्र में कमल की आकार की भांति आनंद का प्रकटीकरण होता है । उसे ‘ब्रह्मकमल’ कहते हैं ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉक्टरजी का कार्य समष्टि से संबंधित होने से उसे ‘विश्वकमल’ की उपमा दी गई है ।
१ अ. सुषुम्ना नाडी एवं ब्रह्मनाडी के मध्य का अंतर : सुष्मुना नाडी की कुछ शक्ति का व्यय ‘संतों का शरीर, मन एवं बुद्धि’ के कार्याें के लिए होता है; परंतु ब्रह्मनाडी जीव को केवल आनंद देने का कार्य करती है । ब्रह्मनाडी का कार्य होता है ‘जीव को ब्रह्मानंद देना’ ।
२. सच्चिदानंद परब्रह्म डॉक्टरजी के माथे पर दिखाई देनेवाली कमल की पंखुडियों में से ४ पंखुडियों की विशेषता
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉक्टरजी के माथे पर दिखाई देनेवाली कमल की पंखुडियों में से ४ पंखुडियों के नाम एवं कार्य आगे दिए हैं –
२ अ. सचेता : ‘स’ का अर्थ है ‘सह’ एवं ‘चेता’ का अर्थ ‘चेतना’ अथवा ‘चैतन्य’ है । कमल की एक पंखुडी चैतन्य के साथ कार्य करती है । उसे ‘सचेता’ कहा गया है ।
२ आ. प्रचेता : ‘प्र’ का अर्थ है ‘जागृत !’ जिस कमल की पंखुडी में विद्यमान चैतन्य काल के अनुरूप जागृत होता है, उसे ‘प्रचेता’ कहा गया है ।
२ इ. नित्या : ‘नित्य’ का अर्थ है ‘सदैव !’ कमल की एक पंखुडी सदैव कार्यरत होती है । उसे ‘नित्या’ कहते हैं ।
२ ई. अनित्या : ‘अनित्या’ का अर्थ है ‘कभी कभी’ । कमल की एक पंखुडी विशिष्ट कार्य के लिए ही जागृत होती है, उसे ‘अनित्या’ कहा गया है ।
३. सच्चिदानंद परब्रह्म डॉक्टरजी के माथे पर पहले कमल की पंखुडियां ‘अस्पष्ट दिखाई देना तथा उसके उपरांत वे सुस्पष्ट दिखाई देना’; इसका कारण
वर्ष २०११ एवं वर्ष २०१२ की अवधि में सच्चिदानंद परब्रह्म डॉक्टरजी की ब्रह्मनाडी के द्वारा परमेश्वर से मिलन की प्रक्रिया चल रही थी । (‘वर्ष २०११ में सच्चिदानंद परब्रह्म डॉक्टरजी ने साधना के द्वारा ९१ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तर प्राप्त किया, इसका अर्थ उन्होंने ‘परात्पर गुरु’ पद प्राप्त किया । उसके उपरांत वर्ष २०१२ में उन्होंने ९२ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तर प्राप्त किया ।’ – संकलनकर्ता)
उस समय यह प्रक्रिया अधूरी होने से उनके माथे पर कमल की ४ पंखुडियां अस्पष्ट दिखाई दे रही थीं । वर्ष २०१३ में यह प्रक्रिया पूर्ण हुई । उसके कारण उनके माथे पर कमल की पंखुडियां सुस्पष्ट दिखाई देने लगीं ।’
– श्री. राम होनप (सूक्ष्म से प्राप्त ज्ञान), सनातन आश्रम, रामनाथी, गोवा. (४.११.२०२५)
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !
संपादकीय : नागरिक शास्त्र केवल पुस्तक में ?
केरल में दीपप्रज्वलन का विवाद : राष्ट्रीय व्यक्तित्व की आत्मा संस्कृति है या धर्म ?