प्रसिद्ध तमिल अभिनेता जय ने दी जानकारी

चेन्नई (तमिलनाडु) — तमिल अभिनेता जय ने बताया कि मंदिर में अपमानित होने के कारण उन्होंने हिन्दू धर्म छोडकर इस्लाम स्वीकार कर लिया । यह जानकारी स्वयं जय ने एक साक्षात्कार में दी । उन्होंने बताया कि वर्ष २०११ से वे इस्लाम का पालन कर रहे हैं । यद्यपि उन्होंने अभी तक अपना नाम नहीं बदला है ।
“After being repeatedly insulted in temples, I left Hinduism and accepted Islam,” says Tamil actor Jai.
If some people insulted him in a temple, they may have been wrong – but how can the entire religion be blamed for it?
Changing one’s religion over such incidents is a serious… pic.twitter.com/yXlAfZewb0
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 20, 2026
जय ने साक्षात्कार में कहा कि,
१. मैंने शबरीमला के लिए गले में माला पहनी थी । उसके पश्चात एक वर्ष तक यीशु के लिए माला पहनकर उपवास भी किया था; लेकिन एक समय ऐसा आया जब मंदिर में बार-बार मेरा अपमान किया गया । कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिनसे मुझे बहुत बुरा लगा ।
२. जब मैं मस्जिद में गया, तब मैंने देखा कि सभी लोग एक पंक्ति में खडे होकर नमाज पढ रहे हैं । वहां सभी जानते थे कि मैं एक अभिनेता हूं । फिर भी मस्जिद में किसी ने मुझसे बात नहीं की । मस्जिद से बाहर आने के उपरांत ही कुछ लोगों ने मुझसे बातचीत की, वह भी बहुत विनम्रता से । किसी ने भी मेरे साथ फोटो लेने का आग्रह नहीं किया ।
३. तब मुझे ऐसा लगा कि यहां सभी समान हैं । (इस्लाम का अध्ययन और वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी न होने के कारण ऐसे भ्रम उत्पन्न होते हैं ! – संपादक) मस्जिद में जाने के उपरांत केवल अल्लाह ही सर्वोच्च होता है । चाहे कितनी भी बडी हस्ती क्यों न आए, उसे समान व्यवहार मिलता है । मस्जिद में प्रार्थना करते समय कोई धक्का-मुक्की नहीं करता और न ही कोई वहां से जाने के लिए कहता है । जितनी देर चाहो, उतनी देर बैठकर प्रार्थना कर सकते हो ।
४. इस्लाम स्वीकार करने के उपरांत मेरे स्वभाव में भी बहुत परिवर्तन आया है । वर्ष २०१९ में मैंने धर्म परिवर्तन किया । मुझे इस्लाम पर श्रद्धा है । घर में सभी खुश हैं; क्योंकि जो लडका किसी भी भगवान की पूजा नहीं करता था, वह अब धार्मिक हो गया है । (आगे चलकर वह कट्टरपंथी नहीं बना, यही बडी बात है ! – संपादक) धर्म परिवर्तन के उपरांत भी मैंने अभी तक अपना नाम नहीं बदला है । मैं अपना नाम परिवर्तित कर ‘अजीज जय’ रखने का विचार कर रहा हूं ।
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis