उपस्थित सद्गुरुओं तथा संतों ने श्री सिद्धिविनायक का भावपूर्ण दर्शन किया !

मुंबई – ‘वर्तमान युद्धकाल में तपोभूमि भारत को संरक्षण कवच प्राप्त हो तथा भारत की सर्वांगीण उन्नति हो’, इस हेतु सनातन संस्था की ओर से १७ मई को मुंबई के प्रभादेवी स्थित नर्दुल्ला टैंक मैदान में ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’ का भव्य आयोजन किया गया । यह यज्ञ निर्विघ्न रूप से संपन्न हो, इसके लिए सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले की आध्यात्मिक उत्तराधिकारिणी श्रीसत्शक्ति (सौ.) बिंदा नीलेश सिंगबाल तथा श्रीचित्शक्ति (सौ.) अंजली मुकुल गाडगील सहित सनातन संस्था के धर्मप्रचारक सद्गुरुओं एवं संतों ने १६ मई को प्रभादेवी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर श्री सिद्धिविनायक का भावपूर्ण दर्शन किया तथा प्रार्थना की ।
‘सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले को उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो, आपत्काल से साधकों की रक्षा हो, हिन्दू राष्ट्र की स्थापना शीघ्र हो’, इसके साथ ही ‘श्री सिद्धिविनायक यज्ञ में अच्छी उपस्थिति रहे, राजमातंगी महायज्ञ निर्विघ्न रूप से संपन्न हो, देश की रक्षा हो तथा लोगों का स्वास्थ्य उत्तम रहे’, ऐसी प्रार्थना उपस्थित सद्गुरुओं तथा संतों ने श्रद्धापूर्वक प्रस्तुत की ।
इस अवसर पर पू. (सौ.) संगीता जाधव, सद्गुरु अनुराधा वाडेकर, सद्गुरु स्वाती खाड्ये, सद्गुरु नीलेश सिंगबाल, सद्गुरु नंदकुमार जाधव, सद्गुरु डॉ. मुकुल गाडगील, सद्गुरु सत्यवान कदम, पू. अशोक पात्रीकर, साथ ही कु. वैदेही खाड्ये, सौ. सायली करंदीकर तथा श्री. श्रीहरि नीलेश सिंगबाल उपस्थित थे ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
महाराष्ट्र में ४ महीनों में २५४ करोड ५३ लाख रुपये के नशीले पदार्थ अधिग्रहित ! – CM Devendra Fadnavis
Mumbai ‘BEST’ buses Strike : ‘बेस्ट’ बसों की हडताल के कारण यात्रियों की दुर्दशा ; पथराव सहित तोडफोड की घटनाएं !
भित्तिपत्रक लगाने वाली महिला अधिकारी का स्थानांतरण ! – नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त
गोमांस सेवन का प्रचार करनेवाली संस्था एवं उत्तरदायी व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए !
मुंबई विमानतल परिसर में शिया समाज के सदस्यों द्वारा मातम